02 July 2022

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स का हुआ सम्मान

  लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन और सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवा भावना को सराहा

निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चलने पर इलाज करवा स्वस्थ्य हो रहे हैं मरीज



     रायपुर 02 जुलाई 2022/ डॉक्टर्स डे पर कल लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने संयुक्त रुप से सेवाभावी विशेषज्ञ डॉक्टरों का महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में सम्मान किया। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने इस अवसर पर कहा कि "सरबत का भला" के उद्देश्य से संचालित हो रहे हमारे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने से मरीजों की गंभीर बीमारियों का समय से पहले पता चलने लगा है, फलस्वरुप मरीज समय रहते वे अपना ईलाज करवा कर स्वस्थ्य हो रहे है। हम ऐसे सेवाभावी डॉक्टरों की सेवा भावना से अभिभूत है।


     लॉयंस क्लब वीमेन और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने आज कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पण चतुर्मोहता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुरभि चतुर्मोहता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र सरॉफ, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबडा व डॉ. जी.एस. बच्चू, एक्युप्रेशर थेरपिस्ट गुरदीप सिंह राजपाल का डॉक्टर्स डे पर उनकी जनोपयोगी सेवाओं और उनकी सेवा भावना के लिए उन्हे श्रीफल और शाल से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि एसोसियेशन के विभिन्न निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में नेत्र रोग, ह्रदृय रोग, बाल रोग, दंत रोग, छाती रोग, हड्डी रोग, नाक-कान गला रोग, मूत्र रोग, कैंसर, न्यूरो सर्जन, स्त्री रोग, नेफ्रोलॉजी, हिमेटोलॉजी सहित होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक, स्ट्रेस मैनेजमेंट व फिजियोथैरपी की सेवाएं जनता को दी जा रही है।  


      कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर्स ने पदाधिकारिओ के साथ गुरव्दारा परिसर में पौधरोपण किया। विशेषज्ञ डॉक्टर्स के सम्मान में एसोसियेशन के सचिव दीप सिंह जब्बल, ए.एस. प्लाहा, जगदीश सिंह जब्बल, अमोलक सिंह, जगपाल सिंह, अमरजीत सिंह विरदी,कुलदीप सिंह छाबड़ा, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टी.एस. जब्बल, भूपिन्दर सिंह लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन की ओर से लायन डी.सी. श्रीमती कमलेश चावला, लॉयन छाया कटारिया,लॉयन अंजू सूद, लॉयन करुणा वर्मा, लॉयन श्रीमती रविन्दर बॉम्बरा,लॉय़न राजश्री गुप्ता,लॉयन गुंजन वर्मा लियो प्रेसिडेंट तनयजोत सिंह और लॉयन शुभा सिंह जी उपस्थित थी।

24 April 2022

सरबत का भला चाहने वाली संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने दो साल बाद मनाई बैसाखी की रात

  

      पंजाबी लोक संगीत, गिध्दा, बोलियां,टप्पे 

और भांगड़ा ने समा बांधा




रायपुर 24 अप्रैल 2022/ "सरबत का भला" के उद्देश्य से रारायपुर 24 अप्रैल 2022/ "सरबत का भला" के उद्देश्य से सन् 2018 में गठित सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने कल रात बैसाखी मनाई। होटल बेबीलान इंटरनेशनल के लॉन में बैसाखी की रात के मौके पर रायपुर उत्तर के विधायक व छत्तीसगढ़ हॉऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्य़क्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ ओलपिंक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा उपस्थित थे। एसोसियेशन के संयोजक जे. एस. बॉम्बरा ने एसोसियेशन की गतिविधियों की जानकारी अतिथियों को दी। सभी अतिथियों ने एसोसियेशन के स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक परामर्श के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी उनकी मदद की आवश्यता एसोसियेशन को होगी वे मदद करने को तैयार हैं।

'बैसाखी दी रात' का यह कार्यक्रम कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद मनाया गया। उल्लेखनीय है कि बैसाखी का त्योहार सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी व्दारा सिक्ख धर्म की स्थापना और फसल कटने की खुशी में पंजाब सहित पूरे विश्व में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत अधिकारी और गायक जगपाल सिंह ने अचिंत बैंड की टीम और महिला गायकों के साथ पंजाबी लोकसंगीत से समा बांध दिया। कार्यक्रम में पंजाबी बोलियां, टप्पे, गिध्दा और भांगड़ा का उपस्थित सदस्यों ने काफी लुत्फ उठाया। टोरंटों, कैनेडा निवासी सरबजीत सिंह गरेवाल और सियेटल अमरीका के निवासी जसबीर सिंह मुद्दर भी बैसाखी की रात में शामिल हुए। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन के सदस्य दीप सिंह जब्बल, ए.एस.प्लाहा, आर.एस.आजमानी, प्रोफेसर बी.एस. छाबड़ा, बी.एस. सलूजा, अमोलक सिंह, जे.एस. जब्बल, एच.एस. धींगरा, एल.एस. चावला, टाटा प्रोजेक्ट के रायपुर हेड विक्रम सिंह, कोलंबिया ग्रुप के हरजीत सिंह हूरा, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा,भूपिन्दर सिंह सहित कई अन्य सदस्य व उनका परिवार,जीसीआई रायपुर मेडिको सिटी के डॉ. अर्पण चतुर्मोहता सहित कई डॉक्टर और हॉटल बेबीलान इंटरनेशनल के जीत सिंह खनूजा भी उपस्थित थे।


















    


17 April 2022

कोरोना पीडितों को अभी भी इलाज़ की जरूरत

 छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी

के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दिखा कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव

   अपने लोगों को खोने के बाद लोगों में अवसाद के कारण उच्च रक्तचाप बढ़ा


     रायपुर 17 अप्रैल 2022/ कोरोना महामारी में अपने लोगों को खोने के बाद लोगों में बढ़े अवसाद व तनाव के कारण उच्च रक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर) की समस्या बढ़ी है। कोरोना से पीड़ित रहे लोग अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाएं हैं। ऐसे लोगों के फेफड़े अभी भी कमजोर है। उन्हें योग, ध्यान और व्यायाम की जरूरत है। कुछ लोगों को अभी भी इलाज की जरूरत है। यह बातें उन विशेषज्ञ डाक्टरों ने बताई जिन्होंने आज गुरु अमरदास गुरुव्दारा परिसर देवपुरी में मरीजों की जांच की। शिविर में रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा भी आए थे। उन्होंनें शिविर में अपनी आंखों और दांतों की जांच कराई। श्री शर्मान ने शिविर में आए सभी डॉक्टरों से मुलाकात की और उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की। इस अवसर पर एसोसियेशन के संयोजक जी.ए. बॉम्बरा, जीसीआई रायपुर मेडिको सिटी के डॉ. अर्पण चतुर्मोहता भी उपस्थित थे।

      छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के संयुक्त तत्वाधान में आज आयोजित इस शिविर में लगभग 200 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श तथा दवाईयां दी गई। द्वाईयों में कैल्शियम, मल्टी विटामिन व आयरन की गोलियां भी दी गई। शिविर में आने वाले लोगों में लगभग 60 प्रतिशत पुरुषों और 40 प्रतिशत महिलाओं थी। निःशुल्क रुप से आयोजित इस एक दिवसीय चिकित्सा शिविर में 18 रोगों के 36 डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। जिनमें निजी प्रैक्टिस करने वालें और शासकीय डॉक्टर शामिल थे।

      चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग, ह्रदृय रोग, बाल रोग, दंत रोग, छाती रोग, हड्डी रोग, नाक कान गला रोग, मूत्र रोग, कैंसर रोग, न्यूरो सर्जन, रेडियोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेफ्रोलॉजी, हिमेटोलॉजी, होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक, स्ट्रेस मैनेजमेंट व फिजियोथैरपी के विशेषज्ञों ने देवपुरी और आसपाल के गांवों से आए मरीजों के सेहत की जांच की सलाह दी। इस अवसर पर मधुमेह हेतु खून की जांच तथा ब्लडप्रेशर भी नापा गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, डॉ. प्रिया सराफ, डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ. सुजीत परिहार, डॉ. सुरभि चतुर्मोहता, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. अनिल मुकर्जी, डॉ. राहुल आहुलवालिया, डॉ. विकास भोजसिया, डॉ. आनंद बंसल, डॉ. मुनमुन अग्रवाल, डॉ. प्रवेश चौधरी, डॉ. विकास गोयल, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. रितु मुकर्जी, डॉ. केदार देवांगन, डॉ. प्रखर जैन, डॉ. अश्विनी देवांगन, डॉ. संतोष जेडिया, डॉ. जगदीश ओरेया, डॉ. निखिल मोतीरामानी, डॉ. के.के. साहू, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. पूर्वी अग्रवाल, डॉ. अविनाश गुप्ता, डॉ. संतोष भारव्दाज, डॉ. प्रियदर्शनी, डॉ. चंदन अग्रवाल, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. संध्या साहू, डॉ. भुनेश्वरी देवांगन, डॉ. लतिका देवांगन, डॉ. फरीद शेख व डॉ. युवराज साहू उपस्थित थे। 

देवपुरी गुरुव्दारा के गुरमीत सिंह सैनी, छतीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से जी.एस. बॉम्बरा, अवतार सिंह प्लाहा, कुलदीप सिंह छाबड़ा, आर.एस.आजमानी, टी.एस. जब्बल, डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, अमोलक सिंह, जगपाल सिंह, सी.एस. बाजवा, प्रिसिंपल बी.एस. छाबडा, जे.एस. खोखर, ए.एस. गिल, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भूपिन्दर सिंह खालसा, तेजपाल सिंह हंसपाल उपस्थित थे।




16 April 2022

सरबत का भला के उद्देश्य से देवपुरी गुरुव्दारा में कल निःशुल्क चिकित्सा शिविर होगा

 17 अप्रैल 2019, प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कई सेवाभावी विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, दवाईयां भी निःशुल्क दी जाएगी


रायपुर 16 अप्रैल 2022/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के संयुक्त तत्वाधान में कल रविवार 17 अप्रैल 2022  सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर धमतरी मार्ग में कमल विहार स्वागत व्दार के सामने स्थित गुरु अमरदास गुरुव्दारा देवपुरी में होगा। इसमें सेवाभावी विशेषज्ञ डॉक्टरों व्दारा मरीजों की बीमारियों की जांच कर परामर्श के साथ ही दवाईयां निःशुल्क दी जाएंगी।  

      एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बाम्बरा, जेसीआई मेडिको सिटी के अपर्ण चतुरमोहता और एसोसियेशन के स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आने वाले सभी डॉक्टर सेवा भाव से आ कर मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श देगें। शिविर में डेन्टल मोबाईल डिस्पेन्सरी वैन और डॉ. सक्सेना हॉस्पिटल से आंखों की जांच करने वाली मोबाईल वैन मरीजों की जांच करने के लिए उपलब्ध होगी। चिकित्सा शिविर में मेडिसिन के विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ ही ह्रदृय रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, ईएनटी, आंखों व दांतों के डाक्टर्स भी उपलब्ध रहेंगे। शिविर के आयोजन की जानकारी हेतु कमल विहार, देवपुरी मोहल्ले के साथ ही आसपास के अन्य मोहल्लों में पर्चे बांटे गए है तथा पोस्टर भी लगाए गए हैं। शिविर में कोई भी  व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकता है।

      छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के वरिष्ठ सदस्य आर.एस. आजमानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का उद्देश्य "सरबत का भला" है। इसी उद्देश्य के अनुसार एसोसियेशन व्दारा  29 नवंबर2018  से महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में श्री गुरु अंगददेव साहिब मेडिकल स्टोर के माध्यम से सस्ती दवाईयों का विक्रय किया जा रहा है। जिससे जनता को आर्थिक रुप से काफी लाभ हो रहा है।





29 March 2022

 सिक्ख आफिसर्स एसोसियेशन और टाटा प्रोजेक्ट्स ने

पुरैना स्कूली छात्रों को डिजीटल शिक्षा के लिए प्रोजेक्टर भेंट दी

 


रायपुर 29 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन और टाटा प्रोजेक्ट्स ने आज अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरैना को एक प्रोजेक्टर प्रदान किया। टाटा वालिंटियर्स सप्ताह के अतंर्गत स्कूली बच्चों को डिजीटल शिक्षा के माध्मय से उनकी शिक्षण प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए एक प्रोजेक्टर भेंट किया गया है। इस मौके में प्रोजेक्टर का लाइव प्रदर्शन करते हुए शिक्षाप्रद फिल्म का प्रदर्शन किया गया। छात्र छात्राओं से सवाल - जवाब किए गए और सही उत्तर देने वाले बच्चों को उपहार दिए गए।



पिछले तीन सालों से शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक पराम्रर्श के क्षेत्र में सेवा का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पुरैना स्कूल को गोद लिया हुआ है। इसके अंतर्गत स्कूल के उन्नयन कार्य करते हुए एसोसियेशन ने पहले दो कम्प्यूटर भी दिए हैं। इस अवसर पर टाटा प्रोजेक्टस के डायल 112 परियोजना निदेशक श्री बिक्रम सिंह  ने कहा कि हमारी कोशिश है कि स्कूल के छात्र - छात्राओं को आधुनिक कम्प्यूटरीकृत शिक्षा डिजिटल माध्यम उनके लिए सहायक बने। इसलिए टाटा प्रोजेक्टस और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मिल कर यह सुविधा बच्चों को दी है। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य बी.एस. छाबड़ा ने स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि वे इस टाटा प्रोजेक्टस् के इस उपहार का उपयोग करते हुए छात्र - छात्राओं के ज्ञान का स्तर और बढ़ाएं। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दीप सिंह जब्बल ने टाटा ग्रुप आभार व्यक्त किया।



इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अवतार सिंह प्लाहा, जगपाल सिंह, अमोलक सिंह छाबड़ा, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारी प्रसून दत्ता व पवन तिवारी, विद्यालय प्रबंधन से संकुल केंद्र प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मंजरी जैन, पुरैना, मिडिल स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कविता आचार्य प्रसून दत्ता स्कूल के शिक्षक, कमर्चारी और छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।




17 December 2021

श्री गुरु गोविन्द जंयती पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अवकाश घोषणा की मांग


कुलदीप सिंह जुनेजा का समर्थन, मुख्यमंत्री से विधानसभा में मिल कर ज्ञापन दिया



















रायपुर, 17 दिसंबर 2021, छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती पर सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग की है। गत दिनों एसोसियेशन ने विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के नेतृत्व में एसोसियेशन के पदाधिकारी सरदार अवतार सिंह प्लाहा और सचिव जगपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुऱोध किया कि हिन्दुओं की रक्षा करने वाले सिक्खों के गुरु जिन्हें संत और सिपाही और महान योध्दा के रुप में भी जाना जाता है, उन्होंने धर्म का रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार बलिदान कर दिया। ऐसे संत और सिपाही, वीर योध्दा के जयंती पर एक दिन का सामान्य अवकाश प्रदान करें, ताकि उनके अनुयायी और राज्य की जनता उनकी शिक्षा और दिखाये मार्ग को आत्मसात कर अपने जीवन को और बेहतर बनाए।

      छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर ने अपने ज्ञापन में कहा कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गतिशील एवं कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे प्रयासों में यहां का सिक्ख समाज भी निरंतर सहभागी है। एसोसियेशन अपने ज्ञापन में कहा है कि सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह ने देश में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार का न्यौछवर कर दिया। उनके पिता सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरुतेग बहादुर जी ने कश्मीरी हिन्दुओं की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी। उनके दो बड़े पुत्रों साहिबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह चमकौर के युद्ध में मुगल सेना से युद्ध करते हुए शहीद हुए। दो छोटे पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह को मुगलों ने ईंट की दीवारों में जिन्दा चुनवा दिया। गुरु गोविन्द सिंह जी ने अपने जीवन में अत्याचारी मुगल राजाओं से आम जनता की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा दिया। उन्होंने लोगों को मुगल सेना के अन्याय के खिलाफ खड़ा किया और कई युध्द करते हुए अपने त्याग और वीरती की मिसाल कायम की। श्री गुरु गोविन्द सिंह ने सन् 1699 में सिक्ख धर्म की स्थापना की। वे एक बहादुर योध्दा होने के साथ साथ एक महान कर्मप्रणेता, अव्दितयी धर्मरक्षक, ओजस्वी वीर रस के कवि थे। उनमें भक्ति और शक्ति, ज्ञान और वैराग्य, मानव समजा का उत्थान, धर्म और राष्ट्र के नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु त्याग एवं बलिदान की की मानसिकता से ओतप्रोत अट्टू निष्ठा तथा दृढ़ संकल्प की अद्भुत प्रधानता थी। उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य था कि आम लोगों का जीवन धार्मिक, नैतिक और व्यावहारिक बनाया जाए।

      एसोसियेशन ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, विधायक आशीष छाबड़ा को भी पत्र सौंप कर उनसे इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध करने का आग्रह किया है।   

30 October 2021

 जेनरिक दवाओं से आम आदमी को काफी राहत मिली - सचिदानंद उपासने

जन औषधि मित्र सम्मेलन में जनऔषधि मित्र व जनऔषधि प्रबुद्ध नागरिक को प्रमाण पत्र दिए गए

रायपुर, 30 अक्टूबर 2021/ भारतीय जन औषधि केन्द्र के माध्यम से आम आदमी को सस्ती दवाएं देने की दिशा में छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की पहल से अब रायपुर नगर के लोग काफी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं।

राष्ट्रीय एकता सप्ताह यूनिटी डे के अवसर पर कल महावीर नगर गुरूव्दारा में जन औषधि मित्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनौषधि कल्याण जागरुकता समिति के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सचिदानंद उपासने ने कहा कि प्रधानमंत्री जनौषधि योजना के देशव्यापी अभियान से लोगों के दवाईयों के खर्च में काफी कमी आई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होनें एसोसियेशन की सेवा भाव से चलाई जा रही डिस्पेंसरी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्य सिक्ख धर्म की शिक्षा का हिस्सा है।

एसोसिएशन के संयोजक जीएस बॉम्बरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का उद्देश्य सरबत का भला है। इसी उद्देश्य के अनुसार एसोसयेशन व्दारा 29 नवंबर 2018 से महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में श्री गुरु अंगददेव साहिब मेडिकल शॉप का शुभारंभ किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत सस्ती दर पर दवाईयों का विक्रय किया जा रहा है। इसके अतंर्गत 1450 जेनेरिक दवाईया तथा 250 उपकरण आते हैं। जेनेरिक दवाएं 50 प्रतिशत से भी ज्यादा सस्ती होती है।

छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य सरदार बी.एस.सलूजा ने बताया कि वे लगातार जेनेरिक दवाइयों का ही उपयोग कर रहे हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है किसी भी बीमारी के लिए जनौषधि केन्द्र की जेनेरिक दवाओं का उपयोग करें। यह दवाएं वैसी ही हैं जैसी ब्रांडेड दवाएं काम करती है। यह सस्ती होने के कारण आम आदमी के लिए खरीदना व उपयोग करना आसान है। उन्होनें कहा कि कि जेनेरिक दवाओं और ब्रान्डेड दवाओं की गुणवत्ता कोई अन्तर नहीं होता। 

 इस अवसर पर कोलंबिया इस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, रायपुर के छात्रों व जन औषधि के जागरूकता का प्रचार प्रसार करने वाले  40 सहयोगियों को टी-शर्ट एवं कैप वितरित की गई। कार्यक्रम में पांच सहयोगियों को "जन औषधि मित्र" एवं पांच को "जन औषधि प्रबुद्ध नागरिक " प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जन औषधि मित्र सम्मेलन में स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद अमर बंसल, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक सरदार जे.एस. बाम्बरा, आर.एस.आजमानी, दलजीत सिंह डडियाला, अवतार सिंह प्लाहा, कुलदीप सिंह छाबड़ा, लखिन्दर सिंह चावला, अमोलक सिंह, अजीत सिंह राजपाल, जगपाल सिंह, भूपिन्दर सिंह, संतोख सिंह,सुखबीर सिंह सिंघोत्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन टी.एस.जब्बल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दीप सिंह जब्बल ने किया।

08 August 2021

बाराव्दार हाईस्कूल और गुरुव्दारा परिसर में हरियाली लाने 50 पौधों का रोपण

 छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्रॉऊन,गीन आर्मी की पहल

रायपुर 8 अगस्त 2021, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्रॉऊन और गीन आर्मी के संयुक्त प्रयासों के साथ आज ग्राम बाराव्दार के हाईस्कूल व बाराव्दारा गुरुव्दारा परिसर में लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया। एसोसियेशन के पदाधिकारी सरदार जे.एस. जब्बल ने बताया कि क्षेत्र में हरियाली लाने पौधरोपण के इस मौसम में तीनों संस्थाओं व्दारा इस उपेक्षित स्थान पर पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पौधों का रोपण किया गया। इसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। जिसमें फलों के पौधे भी शामिल है। स्कूल के छात्रों ने भी पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के जी.एस. बॉम्बरा, जे.एस.जब्बल, दलजीत सिंह, चत्तर सिंह, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्रॉऊन के टी.एस. जब्बल, त्रिपतपाल सिंह गीन आर्मी की श्रीमती हरदीप कौर, अशोक दुबे, रचना और श्रीमती ठाकुर शामिल थी।







  


18 July 2021

              छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन, जेएसआई मेडिको सिटी का संयुक्त आयोजन

आधुनिक मोबाईल वैन से आंखों और दांतों की जांच, निःशुल्क दवाएं भी दी

      रायपुर 18 जुलाई 2021/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन और जेएसआई मेडिको सिटी के संयुक्त आयोजन में आज शासकीय कन्या शाला अमलीडीह में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 190 मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श कर दवा ली। शिविर में आखों और दांतों की जांच के लिए दो आधुनिक मोबाईल वैन में मरीजों का परीक्षण भी किया गया। शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, फिजियोथैरेपी और एक्युप्रेशर के चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श,ईलाज व दवाएं दी।

 छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. भामरा और सचिव सरदार दीप सिंह जब्बल ने बताया कि लगभग डेढ़ साल बाद इस आयोजन में लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिल कर काफी संतोष हुआ। शिविर में कोविड नियमों का पालन करते हुए मरीजों की जांच की गई। शिविर में कमजोरी, सिरदर्द, बैचेनी, कमर व घुटनों के हड्डी दर्द, बुखार, दांतों व आखों के रोगों की जांच की गई। शिविर में दो मोबाइल वैन भी आई थी। इसमें एक आखों के अस्पताल अरविंदो हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर आनंद सक्सेना की दूसरी दांतों के डॉक्टर डॉ. जितेन्द्र सराफ के सीता मेमोरियल मल्टीस्पेश्लटी डेन्टल क्लीनिक की आधुनिक मोबाईल लैब थी। मरीजों की इस मोबाईल वैन में बैठा कर जांच की गई। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कोविड से उबरे तीन मरीज भी आए, जिन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों व्दारा आवश्यक सलाह व दवा दी गई।


 चिकित्सा शिविर में मेकाहारा के ह्रदृय रोग सर्जन डॉ. के.के. साहू, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. केदार देवांगन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ. अभिषेक सचदेव, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. जगदीश ऊराया, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ.जीतेन्द्र सराफ, डॉ.मनीष गुप्ता, हिमेटोऑनकोलॉजिस्ट डॉ. विकास गोयल, आयुर्वेद की डॉ. लतिका देवांगन, होमियोपैथी की डॉ. संध्या साहू, डॉ. नीलिमा शर्मा, फिजियोथेरेपी की डॉ. प्रियदर्शिनी, डॉ. संतोष भारव्दाज, एक्युप्रेशर थेरपिस्ट गुरदीप सिंह राजपाल, बालाजी हॉस्पिटल के डॉ. देवेन्द्र नायक के दो ड़ॉक्टर और पैरामेडिकल टीम, विनायक नेत्रालय के डॉ. चारुदत कलमकर के डॉक्टरो ने अपनी सेवाएं दी। आराधना पैथालाजी के डॉ. ज्ञानप्रकाश धरावे की टीम ने शिविर में 52 ब्लड सैम्पलों में ब्लड शुगर तथा ब्लड ग्रुप की जांच की। शिविर में मरीजों को दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गई। शिविर के संचालन में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन एसोसियेशन के जगदीश सिंह जब्बल,अवतार सिंह प्लाहा, आर.एस. आजमानी, डॉ. भजन सिंह छाबड़ा, अमोलक सिंह, कुलदीप सिंह छाबड़ा, जे.एस. खोखर, टी.एस. भाटिया, जगपाल सिंह, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भूपेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर वार्ड पार्षद के प्रतिनिधी श्री नानू ठाकुर उपस्थित थे।

  

02 January 2021

 ठिठुरती ठंड में सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन और रोटरी क्रॉऊन ने नए साल में जरूरतमंदों को गरम कपड़े और नरम कंबल बाटें

रायपुर 2 जनवरी 2021/ नए साल की शाम को रायपुर के बाहर से बस स्टैन्ड और रैनबसेरा में रहे रहे गरीबों, बेसहारा लोगों को और मेकाहारा ईलाज कराने आए मरीजों के रिश्तेदारों को ठंड से बचाने के लिए कल रात छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और रायपुर कल्ब ऑफ रोटरी क्रॉऊन व्दारा गरम कपड़े और नरम कंबलों का वितरण किया गया।
कल रात 9 बजे से 11 बजे तक छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक और छत्तीसगढ़ एथेलेटिक्स एसोसियेशन के अध्यक्ष जी.एस. बॉम्बरा रायपुर कल्ब ऑफ रोटरी क्रॉऊन जे.एस. जब्बल, आर.एस. आजमानी,कृपाल सिंह झांस, टी.एस. जब्बल, त्रिपतपाल सिंह भुई ने और भाई प्रहलाद ऐसी जरूरतमंदों तक पहुंचे और उन्होंने उन्हें ठंड से बचाने के लिए सेवा भाव से नरम कंबल और गरम कपड़ों में जैकेट कोटी, गरम पैंट व शर्ट का पहनाए।
श्री जब्बल ने बताया कि उनका ऐसा कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था बस अचानक ही कुछ लोग मिले और ऐसा लगा कि रायपुर के बाहर से आए गरीबों को ठंड से बचाने के लिए थोड़ा प्रयास किया जाए। बस हम पहले बाजार गए वहां से कंबल और गरम कपड़ों की खरीदी की और चल पड़ें जरूरतमंदों की सेवा में। हमने उन्हीं को कंबल और गरम कपड़े दिए जो वाकई में जरूरतमंद थे।