21 June 2026

गुरुदारा हीरापुर – टाटीबंध में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन

लंबे समय से स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराने वालों के लिए सार्थक हैं ऐसे शिविर

जागरुकता के कारण महिलाओं में रोगों की आई कमी – डॉ कल्पना सुखदेवे

    रायपुर, 21 जून 2026/ गुरुव्दारा गुरुसागर हीरापुर – टाटीबंध में आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर में 230 लोगों ने विशेषज्ञ डाक्टरों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर दवाई ली। निःशुल्क रुप से आयोजित इस शिविर में ऐसे कई लोगों को अपनी आने वाले रोगों के बारे में पता चला जिससे वे अनजान थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिर्सस वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा, अध्यक्ष एच.एस. धींगरा, गुरुव्दारा के प्रधान सुखजिन्दर सिंह, होटल बेबीलान इंटरनेशनल के जगजीत सिंह खूनजा, अकालपुरख की फौज के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दत्ता प्रमुख रुप से उपस्थित थे। शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिर्सस वेलफेयर एसोसियेशन, बालाजी हास्पिटल, बेबीलॉन ग्रुप ऑफ होटल्स और गुरुव्दारा प्रबंधक समिति की ओर से किया गया।

शिविर की सार्थकताः- इस अवसर पर एसोसियेशन के मेडिकल कमेटी के चेयरमैन डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, बालाजी हास्पिटल के डॉ. रमेश सुखदेव और डॉ रामगोपाल धृतलहरे ने  बताया कि ऐसे शिविर इसीलिए सार्थक है क्योंकि वे लोग जो लंबे समय से डॉक्टर के पास नहीं गए है या जो लंबें समय एक ही प्रकार की दवाएं खा रहे है के स्वास्थ्य की जांच दोबारा हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि यह देखा गया है कि कई बुजर्गों को उनके घर वाले समयाभाव के कारण डाक्टरों के पास नहीं ले जा पाते हैं। यही नहीं जांच कराने से भविष्य में आने वाली बीमारियों की जानकारियां भी पहले से मिल जाती है। शिविर में कई लोगों को उनको ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, डायबिटिज, अर्थराटिस, हदृय रोग होने की संभावनाओं का भी पता चला। इसलिए ऐसे शिविर लोगों में स्वास्थ्य की लोगों के लिए काफी सार्थक और फायदेमंद हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कल्पना सुखदेवे ने बताया कि अब महिलाओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आने के कारण उनमें रोगों में कमी आई है। 


विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने की जांचः- हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ उमेशचंद तिवारी, हर्दय रोग विशेषज्ञ डॉ टी.एस. माखीजा, जनरल फिजीशियन डॉ रमेश सुखदेवे व डॉ रामगोपाल धृतलहरे, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ सौमित्र सिंह, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ नंदिनी गुप्ता, किड़नी रोग विशेषज्ञ सुपर स्पेश्लिस्टडॉ साईनाथ पतेवार और स्त्री रोग विशेषक्ष, डॉ.  डॉ कल्पना सुखदेवे ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया और दवाई भी दी। शिविर में सीता मेमोरियल मल्टी स्पेश्लिटी डेन्टल क्लीनियक की आधुनिक डेन्टल मोबाईल लैब में डॉक्टर प्रिया सराफ ने दांतों की जांच कर परामर्श दिया । 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्सव वेलफेयर एसोसियेशन के सचिवल बी.एस. सलूजा, एजुकेश् कमेटी के चेयरमैन डॉ. बी.एस. छाबड़ा, दीप सिंह जब्बल,लखिन्दर सिंह चावला, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, एम.एस.हुरा, तेजपाल सिंह हंसपाल व अमरजीत सिंह भी संधू उपस्थित थे।


27 May 2026

छत्तीसगढ़ के मेधावी सिक्ख विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय सम्मान मिला

 कक्षा 12वीं में हरलीन,अवनीत और इशप्रीत सिंह को मिला गोल्ड

दिलप्रीत सिंह,प्रथम सिंह और करनदीप को मिला सिल्वर मैडल

 कक्षा 10वीं में गुनतास,य़शराज,अस्तुज और हरगुन कौर  को मिला गोल्ड

हरगुन, जसलीन और नवनीत को मिला सिल्वर मेडल

 



रायपुर, 27 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने आज प्रदेश के मेधावी सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान किया। खालसा स्कूल रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में  85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 7 गोल्ड मैडल, 6 सिल्वर मैडल, मोमेन्टों और और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया। कक्षा 10वीं में 4 गोल्ड मैडल और 3 सिल्वर मेडल और 12वीं में 3 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। 

गोल्डमैडलः-    10वीं में रायपुर की गुनतास घुम्मन, यशराज चावला, अस्तुज सिंह ओबेराय, हरगुन कौर चावला को गोल्ड मैडल, 12 वीं में रायपुर की हरलीन कौर बेदी, अवनीत कौर सलूजा, इशप्रीत कौर होरा को गोल्ड मैडल और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।  

सिल्वर मैडलः- 10वीं में रायपुर की हरगुन छाबड़ा, जसलीन कौर, महासमुन्द के नवनीत आजमानी को 12वीं में रायपुर के दिलप्रीत सिंह सैनी, प्रथम सिंह भाटिया, भिलाई के करणदीप सिंह भाटिया को सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं में, बिलासपुर की गुनदीप कौर लाल, धमतरी के तृषराज तलूजा, गुरलीन कौर बग्गा, निहाल सिंह सलूजा, नवल सिंह सलूजा, हर्षलीन कौर टुटेजा, रायपुर के गुरनेक सिंह खनूजा, दिलजीत कौर नोटे, इशक्रीत कौर छाबड़ा, हरदीप कौर चावला, हरलीन कौर कलसी, जसकीरत कौर, एकलीन कौर सलूजा, मनस्वी कुकरेजा, करमन कौर चावला, अंबिकापुर की जपजी कौर छाबड़ा और युविका कौर बाबरा, सूरजपुर की हरनीत कौर,कुम्हारी दुर्ग की बानी बग्गा, राजनांदगांव के  गुरनाम सिंह भाटिया, डोंगरगढ़ से रितराज कौर व लक्षित बग्गा को मोमेन्टो और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस दे कर सम्मानित किया गया।

कक्षा 12वीं में रायपुर के इशमीत सिंह सोखी, दर्शलीन कौर चावला, दिव्यदीप सिंह चावला, नवनीत कौर छाबड़ा, इकलीन कौर सलूजा, कोरबा से जसदीप कौर, अशप्रीत कौर मलोहत्रा, अंबिकापुर से उन्मीत कौर चावला, डोंगरगढ़ से साहेबप्रीत सिंह भाटिया, चनप्रीत कौर भाटिया, मुंगेली से शौर्यदीप सिंह, बेमेतरा से तनिष कौर खुराना, जपजीत कौर खुराना, भिलाई से बिमलजोत सिंह भाटिया, करणदीप सिंह भाटिया, सनमीत सिंह विरदी, राजनांदगांव से इशनूर कौर भाटिया को मोमेन्ट और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कोलंबिया प्रोफेशल यूनिर्सिटी के कुलपति डॉ. रमन झा ने विद्यार्थियों को जीवन में सीखने की ललक और अपनी रुचि के अनुसार भविष्य बनाने के लिए जीवन के कई उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि समय का ध्यान रखते हुए कार्य करें तथा खेल और संगीत को भी समय दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का उदाहरण दिया कि वे 8 बार फेल हुए उसके बाद भी लगातार सकारत्मक रुप से संघर्ष करते हुए अमरीका के राष्ट्रपति बने। उन्होंने कहा कि मोबाईल फोन की रील विद्यार्थियों को भटकाव की दिशा में ले जा रही है इससे बचने की जरूरत है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में गुरुचरण सिंह होरा, गुरप्रीत सिंह बाबरा, एच.एस.हुरा, जसबीर सिंह घुम्मन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कैरियर कौंसिलर और मोटीवेशनल स्पीकर डॉ. अजीत वरवंडकर ने विद्यार्थियों व उनके पालकों को कहा कि वे हर महीने उन लोगों से जरूर मुलाकात करें जिन्होंने अपनी जिन्दगी में अच्छा मुकाम हासिल किया है और वे उनसे उनकी उपलब्धियों के संबंध में प्रश्न भी पूछें। इससे विद्यार्थियों को अपने कैरियर के चयन में आसानी होगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बाम्बरा ने एसोसियेशन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं एसोसियेशन के एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. (ड़ॉ) बी.एस. छाबड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की अवधारणआ पर प्रकाश डला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.एस. छाबड़ा और तेजपाल सिंह हंसपाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एसोसियेशन के अध्यक्ष एच.एस. धींगरा ने किया ।

इस अवसर पर एसोसियेशन के सचिव बी.एस.सलूजा, दीपसिंह जब्बल, के.एस. झास, लखिन्दर सिंह चावला, टी.एस.जब्बल टी.पी.एस भाटिया, डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, चतर सिंह सलूजा, एम.एस.सलूजा, नरेन्द्र सिंह चावला, अजीत सिंह राजपाल, जे.एस.जब्बल, जे.एस. खोखर, अमरजीत सिंह विरदी, सुखबीर सिंह सिंगोत्रा, भूपिन्दर सिंह, डॉ. रविन्दर बाम्बरा, श्रीमती हरप्रीत कौर धींगरा , श्रीमती हरमिन्दर सलूजा, श्रीमती पिंकी जब्बल, श्रीमती संतोष झास, गुरुशरण कौर भाटिया व खालसा स्कूल शिक्षण समिति के जगपाल सिंह धालीवाल, रघुबीर सिंह पट्टी, रामगढिया सेवक सभा के अध्यक्ष बलदेव सिंह भुई, सचिव ओंकार सिंह, मनमोहन सिंह चावला पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. चन्द्राकार उपस्थित थे।


12 April 2026

दांतों की देखभाल के लिए हर छह माह में जांच कराएं

चिकित्सा शिविर में रक्तदान करने वालों को मिला प्रमाणपत्र व उपहार

रायपुर में दांतों के इलाज में अब हो रहा है एआई का उपयोग  




















रायपुर, 12 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और गुरुव्दारा गुरुनानक साहिब रावांभाठा व्दारा आज रावांभाठा में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजान किया गया शिविर में लगभग 70 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। मरीजों का जांच के दौरान दंत रोग विशिषज्ञ डॉक्टर सोनल अग्रवाल ने बताया कि व्यक्ति भले ही स्वस्थ हो उसे हर छह महीनें में अपने दांतों की डॉक्टर से जांच करवाना चाहिए। उन्होंने कहा अब रायपुर में भी दंत रोग चिकित्सा में एआईतकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दांतों के लिए 3डी प्रिन्टिंग की जा रही है।



एसोसियेशन की ओर से संयोजक जी.एस. बॉम्बरा, अध्यक्ष एच.एस. धींगरा, सचिव बी.एस. सलूजा ने बताया कि चिकित्सा शिविर में इटसा हास्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों में मेडिसिन के डॉ. राहुल प्रताम प्रजापति, हड्डी रोग के डॉ.अंकित गर्ग, डॉ. ओनम तुरकाने, दांत रोग की डॉ. सोनल अग्रवाल, आंखों का अस्पताल एएसजी हॉस्पिटल के डॉ. विकास यादव, मेटलाईफ हास्पिटल से  डॉ. अलताफ हुसैन ने मरीजों की जांच की। शिविर में एसोसियेशन के चेयरमैन मेडिकल कमेटी के प्रमुख और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.कुलदीप सिंह छाबड़ा ने भी मरीजों का परीक्षण किया और परामर्श प्रदान किया। एक्युप्रेशर विशेषज्ञ राजपाल सिंह नें भी एक्युप्रेशर दिया जिससे कई मरीजों क उनके मर्ज में राहत मिली। शिविर में अधिकांश लोगों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, प्लस रेट की जांच करवाई। वहीं शिवनाथ ब्लड सेन्टर व्दारा ब्लड डोनशन के अंतर्गत 5 व्यक्तियों व्दारा दिए रक्त दान पर दानदाताओं को सर्टिफिकेट व एक उपहार भी प्रदान किया गया। सेन्टर से नर्स प्रेमलता पटेल व नर्स देवश्री साहू ने रक्तदान से होने वाले कई फायदों की जानकारी पोस्टर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति और 60 साल के कम उम्र के व्यक्ति साल में दो बार रक्तदान कर सकते हैं।  शिविर में एसोसियेशन की ओर आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गई।

इस अवसर पर गुरुव्दारा गुरुनानक साहिब के प्रमुख सरदार अजीत सिंह, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से दीप सिंह जब्बल, डॉ. बी.एस. छाबड़ा, लखविन्दर सिंह चावला, अजीत सिंह राजपाल, नरेन्द्र सिंह चावला, जे.एस. जब्बल,तेजपाल सिंह हंसपाल, रविन्दर सिंह उबवेजा, डॉ. रविन्दर कौर बॉम्बरा, श्रीमती पिंकी जब्बल, श्रीमती हरप्रीत कौर धींगरा ,श्रीमती हरमिन्दर कौर सलूजा,श्रीमती, देविन्दर कौर हंसपाल उपस्थित थे। इसके अलावा बेबीलान ग्रुप के जगजीत सिंह खनूजा, समाजसेवी श्रीमती कमलेश चावला सहित लायंस क्लब वुमन की सदस्यगण प्रमुख रुप से उपस्थित थी।


23 March 2026

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने शुरु की निःशुल्क कानूनी सलाह की सेवा

 सप्ताह में हर गुरु-शुक्र-शनिवार को जरूरतमंदों को दी जाएगी कानूनी सलाह

26,27,28 मार्च से दी जाएगी निःशुल्क कानूनी सलाह

रायपुर, 23 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने आज राजधानी रायपुर में एक  नई पहल करते हुए जरुरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सलाह दिए जाने के कार्यक्रम की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा के सेवानिवृत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरदार नरेन्द्र सिंह चावला के नेतृत्व में जरूरतमंदों को महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में स्थित एसोसियेशन कार्यालय में सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार दोपहर 12 से 2.00 बजे तक निःशुल्क कानूनी सलाह दी जाएगी।


एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बाम्बरा ने बताया कि सेवानिवृत न्यायाधीश सरदार नरेन्द्र सिंह चावला एसोसियेशन के सक्रिय सदस्य है इसीलिए उनके अनुभव का लाभ सेवा की भावना से आम लोगों की दिया जाए इस पर विचार कर एसोसियेशन के आदर्श वाक्य सरबत दा भलाके उद्द्श्य से इसकी आज एक औपचारिक शुरुआत की गई है।


एसोसियेशन के अध्यक्ष जी.एस. बॉम्बरार व अध्यक्ष एच.एस. धींगरा की पहल पर निःशुल्क कानूनी सलाह सेवा की शुरुआत के कारणों की जानकारी देते हुए कहा गया कि पिछले कई सालों में यह देखा गया है कि पारिवारिक समस्याओं, संपत्तियों का विवाद और अपराधिक प्रकरणों की संख्या काफी बढ़ी है। कानून की जानकारी नहीं होने के कारण आम लोग काफी परेशान होते रहते हैं। एक प्रकरण के कारण पूरा का पूरा परिवार समस्या से जूझता रहता है। इसीलिए इस पहले से लोगों का काफी राहत मिलेगी।


एसोसियेशन के सचिव बी.एस.सलूजा के अनुसार इस सप्ताह 26,27 व 28 मार्च को लगातार तीन दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक ऐसे सभी व्यक्ति जिन्हें उनकी विभिन्न समस्यों के निराकरण के लिए कानूनी सलाह की आवश्यकता है उन्हें बिना किसी शुल्क के कानूनी सलाह द जाएगी। निःशुल्क कानूनी सलाह इकाई में सेवानिवृत जज चावला के नेतृत्व में एसोसियेशन में कानून के जानकार अन्य सदस्य भी उनकी मदद के लिए उपस्थित रहेगें।


आज शुरुआत के अवसर पर कार्यक्रम में एसोसियेशन के सदस्य के कोषाध्यक्ष के.एस. झास, डॉ. बी.एस. छाबड़ा, नरेन्द्र सिंह चावला, आर.एस.अजमानी, दीप सिंह जब्बल, कुलदीप सिंह छाबड़ा, जे.एस.जब्बल, ,अमोलक सिंह छाबड़ा, टीपीएस भाटिया,गुरदीप सिंह राजपाल, तेजपाल सिंह हंसपाल सदस्यगण उपस्थित थे।