कक्षा 12वीं में हरलीन,अवनीत और इशप्रीत सिंह को मिला गोल्ड
दिलप्रीत सिंह,प्रथम सिंह और करनदीप को मिला सिल्वर मैडल
कक्षा 10वीं में गुनतास,य़शराज,अस्तुज और हरगुन कौर को मिला गोल्ड
हरगुन, जसलीन और
नवनीत को मिला सिल्वर मेडल
रायपुर,
27 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने आज प्रदेश के मेधावी
सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान किया। खालसा स्कूल रायपुर में आयोजित
कार्यक्रम में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक
लाने वाले विद्यार्थियों को 7 गोल्ड मैडल, 6 सिल्वर मैडल, मोमेन्टों और और सर्टिफिकेट
ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया। कक्षा 10वीं में 4 गोल्ड मैडल और 3 सिल्वर मेडल और 12वीं
में 3 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल प्रदान किया गया।
गोल्डमैडलः- 10वीं में रायपुर
की गुनतास घुम्मन, यशराज चावला, अस्तुज सिंह ओबेराय, हरगुन कौर चावला को गोल्ड
मैडल, 12 वीं में रायपुर की हरलीन कौर बेदी, अवनीत कौर सलूजा, इशप्रीत कौर होरा को
गोल्ड मैडल और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।
सिल्वर
मैडलः- 10वीं में रायपुर की हरगुन छाबड़ा, जसलीन
कौर, महासमुन्द के नवनीत आजमानी को 12वीं में रायपुर के दिलप्रीत सिंह सैनी, प्रथम
सिंह भाटिया, भिलाई के करणदीप सिंह भाटिया को सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ
एक्सीलेंस प्रदान किया गया।
अन्य
मेधावी विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं में, बिलासपुर की गुनदीप कौर लाल, धमतरी
के तृषराज तलूजा, गुरलीन कौर बग्गा, निहाल सिंह सलूजा, नवल सिंह सलूजा, हर्षलीन
कौर टुटेजा, रायपुर के गुरनेक सिंह खनूजा, दिलजीत कौर नोटे, इशक्रीत कौर छाबड़ा,
हरदीप कौर चावला, हरलीन कौर कलसी, जसकीरत कौर, एकलीन कौर सलूजा, मनस्वी कुकरेजा,
करमन कौर चावला, अंबिकापुर की जपजी कौर छाबड़ा और युविका कौर बाबरा, सूरजपुर की हरनीत
कौर,कुम्हारी दुर्ग की बानी बग्गा, राजनांदगांव के गुरनाम सिंह भाटिया, डोंगरगढ़ से रितराज कौर व लक्षित
बग्गा को मोमेन्टो और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस दे कर सम्मानित किया गया।
कक्षा 12वीं में रायपुर के इशमीत
सिंह सोखी, दर्शलीन कौर चावला, दिव्यदीप सिंह चावला, नवनीत कौर छाबड़ा, इकलीन कौर
सलूजा, कोरबा से जसदीप कौर, अशप्रीत कौर मलोहत्रा, अंबिकापुर से उन्मीत कौर चावला,
डोंगरगढ़ से साहेबप्रीत सिंह भाटिया, चनप्रीत कौर भाटिया, मुंगेली से शौर्यदीप
सिंह, बेमेतरा से तनिष कौर खुराना, जपजीत कौर खुराना, भिलाई से बिमलजोत सिंह
भाटिया, करणदीप सिंह भाटिया, सनमीत सिंह विरदी, राजनांदगांव से इशनूर कौर भाटिया को
मोमेन्ट और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कोलंबिया प्रोफेशल यूनिर्सिटी के कुलपति डॉ. रमन झा ने विद्यार्थियों को जीवन में सीखने की ललक और अपनी रुचि के अनुसार भविष्य बनाने के लिए जीवन के कई उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि समय का ध्यान रखते हुए कार्य करें तथा खेल और संगीत को भी समय दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का उदाहरण दिया कि वे 8 बार फेल हुए उसके बाद भी लगातार सकारत्मक रुप से संघर्ष करते हुए अमरीका के राष्ट्रपति बने। उन्होंने कहा कि मोबाईल फोन की रील विद्यार्थियों को भटकाव की दिशा में ले जा रही है इससे बचने की जरूरत है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में गुरुचरण सिंह होरा, गुरप्रीत सिंह बाबरा, एच.एस.हुरा, जसबीर सिंह घुम्मन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कैरियर कौंसिलर और मोटीवेशनल स्पीकर डॉ. अजीत वरवंडकर ने विद्यार्थियों व उनके पालकों को कहा कि वे हर महीने उन लोगों से जरूर मुलाकात करें जिन्होंने अपनी जिन्दगी में अच्छा मुकाम हासिल किया है और वे उनसे उनकी उपलब्धियों के संबंध में प्रश्न भी पूछें। इससे विद्यार्थियों को अपने कैरियर के चयन में आसानी होगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बाम्बरा ने एसोसियेशन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं एसोसियेशन के एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. (ड़ॉ) बी.एस. छाबड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की अवधारणआ पर प्रकाश डला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.एस. छाबड़ा और तेजपाल सिंह हंसपाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एसोसियेशन के अध्यक्ष एच.एस. धींगरा ने किया ।
इस अवसर पर एसोसियेशन के सचिव बी.एस.सलूजा, दीपसिंह जब्बल, के.एस. झास, लखिन्दर सिंह चावला, टी.एस.जब्बल टी.पी.एस भाटिया, डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, चतर सिंह सलूजा, एम.एस.सलूजा, नरेन्द्र सिंह चावला, अजीत सिंह राजपाल, जे.एस.जब्बल, जे.एस. खोखर, अमरजीत सिंह विरदी, सुखबीर सिंह सिंगोत्रा, भूपिन्दर सिंह, डॉ. रविन्दर बाम्बरा, श्रीमती हरप्रीत कौर धींगरा , श्रीमती हरमिन्दर सलूजा, श्रीमती पिंकी जब्बल, श्रीमती संतोष झास, गुरुशरण कौर भाटिया व खालसा स्कूल शिक्षण समिति के जगपाल सिंह धालीवाल, रघुबीर सिंह पट्टी, रामगढिया सेवक सभा के अध्यक्ष बलदेव सिंह भुई, सचिव ओंकार सिंह, मनमोहन सिंह चावला पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. चन्द्राकार उपस्थित थे।

