लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन और सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर
एसोसियेशन ने विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवा भावना को सराहा
निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में गंभीर बीमारियों
का समय रहते पता चलने पर इलाज करवा स्वस्थ्य हो रहे
हैं मरीज
रायपुर 02 जुलाई 2022/ डॉक्टर्स डे पर कल लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन और छत्तीसगढ़
सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने संयुक्त रुप से सेवाभावी विशेषज्ञ डॉक्टरों का
महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में सम्मान किया। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा
ने इस अवसर पर कहा कि "सरबत का
भला" के उद्देश्य से संचालित हो रहे हमारे निःशुल्क
चिकित्सा शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने से मरीजों की गंभीर बीमारियों का
समय से पहले पता चलने लगा है, फलस्वरुप मरीज समय रहते वे अपना ईलाज करवा कर
स्वस्थ्य हो रहे है। हम ऐसे सेवाभावी डॉक्टरों की सेवा भावना से अभिभूत है।
लॉयंस क्लब वीमेन और छत्तीसगढ़
सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने आज कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.
अर्पण चतुर्मोहता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुरभि चतुर्मोहता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.
जितेन्द्र सरॉफ, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबडा व डॉ. जी.एस. बच्चू,
एक्युप्रेशर थेरपिस्ट गुरदीप सिंह राजपाल का डॉक्टर्स डे पर उनकी जनोपयोगी सेवाओं और
उनकी सेवा भावना के लिए उन्हे श्रीफल और शाल से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि
एसोसियेशन के विभिन्न निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में नेत्र रोग, ह्रदृय रोग,
बाल रोग, दंत रोग, छाती
रोग, हड्डी रोग, नाक-कान गला रोग,
मूत्र रोग, कैंसर, न्यूरो
सर्जन, स्त्री रोग, नेफ्रोलॉजी, हिमेटोलॉजी
सहित होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक, स्ट्रेस
मैनेजमेंट व फिजियोथैरपी की सेवाएं जनता को दी जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर्स ने पदाधिकारिओ के साथ
गुरव्दारा परिसर में पौधरोपण किया। विशेषज्ञ डॉक्टर्स के सम्मान में एसोसियेशन के सचिव दीप सिंह जब्बल, ए.एस.
प्लाहा, जगदीश सिंह जब्बल, अमोलक सिंह, जगपाल सिंह, अमरजीत सिंह विरदी,कुलदीप सिंह
छाबड़ा, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टी.एस. जब्बल, भूपिन्दर सिंह लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन की ओर से लायन डी.सी.
श्रीमती कमलेश चावला, लॉयन छाया कटारिया,लॉयन अंजू सूद, लॉयन करुणा वर्मा, लॉयन
श्रीमती रविन्दर बॉम्बरा,लॉय़न राजश्री गुप्ता,लॉयन गुंजन वर्मा लियो प्रेसिडेंट
तनयजोत सिंह और लॉयन शुभा सिंह जी उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment