17 December 2021

श्री गुरु गोविन्द जंयती पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अवकाश घोषणा की मांग


कुलदीप सिंह जुनेजा का समर्थन, मुख्यमंत्री से विधानसभा में मिल कर ज्ञापन दिया



















रायपुर, 17 दिसंबर 2021, छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती पर सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग की है। गत दिनों एसोसियेशन ने विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के नेतृत्व में एसोसियेशन के पदाधिकारी सरदार अवतार सिंह प्लाहा और सचिव जगपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुऱोध किया कि हिन्दुओं की रक्षा करने वाले सिक्खों के गुरु जिन्हें संत और सिपाही और महान योध्दा के रुप में भी जाना जाता है, उन्होंने धर्म का रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार बलिदान कर दिया। ऐसे संत और सिपाही, वीर योध्दा के जयंती पर एक दिन का सामान्य अवकाश प्रदान करें, ताकि उनके अनुयायी और राज्य की जनता उनकी शिक्षा और दिखाये मार्ग को आत्मसात कर अपने जीवन को और बेहतर बनाए।

      छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर ने अपने ज्ञापन में कहा कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गतिशील एवं कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे प्रयासों में यहां का सिक्ख समाज भी निरंतर सहभागी है। एसोसियेशन अपने ज्ञापन में कहा है कि सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह ने देश में हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार का न्यौछवर कर दिया। उनके पिता सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरुतेग बहादुर जी ने कश्मीरी हिन्दुओं की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी। उनके दो बड़े पुत्रों साहिबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह चमकौर के युद्ध में मुगल सेना से युद्ध करते हुए शहीद हुए। दो छोटे पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह को मुगलों ने ईंट की दीवारों में जिन्दा चुनवा दिया। गुरु गोविन्द सिंह जी ने अपने जीवन में अत्याचारी मुगल राजाओं से आम जनता की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा दिया। उन्होंने लोगों को मुगल सेना के अन्याय के खिलाफ खड़ा किया और कई युध्द करते हुए अपने त्याग और वीरती की मिसाल कायम की। श्री गुरु गोविन्द सिंह ने सन् 1699 में सिक्ख धर्म की स्थापना की। वे एक बहादुर योध्दा होने के साथ साथ एक महान कर्मप्रणेता, अव्दितयी धर्मरक्षक, ओजस्वी वीर रस के कवि थे। उनमें भक्ति और शक्ति, ज्ञान और वैराग्य, मानव समजा का उत्थान, धर्म और राष्ट्र के नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु त्याग एवं बलिदान की की मानसिकता से ओतप्रोत अट्टू निष्ठा तथा दृढ़ संकल्प की अद्भुत प्रधानता थी। उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य था कि आम लोगों का जीवन धार्मिक, नैतिक और व्यावहारिक बनाया जाए।

      एसोसियेशन ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, विधायक आशीष छाबड़ा को भी पत्र सौंप कर उनसे इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध करने का आग्रह किया है।   

30 October 2021

 जेनरिक दवाओं से आम आदमी को काफी राहत मिली - सचिदानंद उपासने

जन औषधि मित्र सम्मेलन में जनऔषधि मित्र व जनऔषधि प्रबुद्ध नागरिक को प्रमाण पत्र दिए गए

रायपुर, 30 अक्टूबर 2021/ भारतीय जन औषधि केन्द्र के माध्यम से आम आदमी को सस्ती दवाएं देने की दिशा में छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की पहल से अब रायपुर नगर के लोग काफी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं।

राष्ट्रीय एकता सप्ताह यूनिटी डे के अवसर पर कल महावीर नगर गुरूव्दारा में जन औषधि मित्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनौषधि कल्याण जागरुकता समिति के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सचिदानंद उपासने ने कहा कि प्रधानमंत्री जनौषधि योजना के देशव्यापी अभियान से लोगों के दवाईयों के खर्च में काफी कमी आई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होनें एसोसियेशन की सेवा भाव से चलाई जा रही डिस्पेंसरी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्य सिक्ख धर्म की शिक्षा का हिस्सा है।

एसोसिएशन के संयोजक जीएस बॉम्बरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का उद्देश्य सरबत का भला है। इसी उद्देश्य के अनुसार एसोसयेशन व्दारा 29 नवंबर 2018 से महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में श्री गुरु अंगददेव साहिब मेडिकल शॉप का शुभारंभ किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत सस्ती दर पर दवाईयों का विक्रय किया जा रहा है। इसके अतंर्गत 1450 जेनेरिक दवाईया तथा 250 उपकरण आते हैं। जेनेरिक दवाएं 50 प्रतिशत से भी ज्यादा सस्ती होती है।

छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य सरदार बी.एस.सलूजा ने बताया कि वे लगातार जेनेरिक दवाइयों का ही उपयोग कर रहे हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है किसी भी बीमारी के लिए जनौषधि केन्द्र की जेनेरिक दवाओं का उपयोग करें। यह दवाएं वैसी ही हैं जैसी ब्रांडेड दवाएं काम करती है। यह सस्ती होने के कारण आम आदमी के लिए खरीदना व उपयोग करना आसान है। उन्होनें कहा कि कि जेनेरिक दवाओं और ब्रान्डेड दवाओं की गुणवत्ता कोई अन्तर नहीं होता। 

 इस अवसर पर कोलंबिया इस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, रायपुर के छात्रों व जन औषधि के जागरूकता का प्रचार प्रसार करने वाले  40 सहयोगियों को टी-शर्ट एवं कैप वितरित की गई। कार्यक्रम में पांच सहयोगियों को "जन औषधि मित्र" एवं पांच को "जन औषधि प्रबुद्ध नागरिक " प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जन औषधि मित्र सम्मेलन में स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद अमर बंसल, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक सरदार जे.एस. बाम्बरा, आर.एस.आजमानी, दलजीत सिंह डडियाला, अवतार सिंह प्लाहा, कुलदीप सिंह छाबड़ा, लखिन्दर सिंह चावला, अमोलक सिंह, अजीत सिंह राजपाल, जगपाल सिंह, भूपिन्दर सिंह, संतोख सिंह,सुखबीर सिंह सिंघोत्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन टी.एस.जब्बल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दीप सिंह जब्बल ने किया।

08 August 2021

बाराव्दार हाईस्कूल और गुरुव्दारा परिसर में हरियाली लाने 50 पौधों का रोपण

 छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्रॉऊन,गीन आर्मी की पहल

रायपुर 8 अगस्त 2021, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्रॉऊन और गीन आर्मी के संयुक्त प्रयासों के साथ आज ग्राम बाराव्दार के हाईस्कूल व बाराव्दारा गुरुव्दारा परिसर में लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया। एसोसियेशन के पदाधिकारी सरदार जे.एस. जब्बल ने बताया कि क्षेत्र में हरियाली लाने पौधरोपण के इस मौसम में तीनों संस्थाओं व्दारा इस उपेक्षित स्थान पर पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पौधों का रोपण किया गया। इसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। जिसमें फलों के पौधे भी शामिल है। स्कूल के छात्रों ने भी पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के जी.एस. बॉम्बरा, जे.एस.जब्बल, दलजीत सिंह, चत्तर सिंह, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्रॉऊन के टी.एस. जब्बल, त्रिपतपाल सिंह गीन आर्मी की श्रीमती हरदीप कौर, अशोक दुबे, रचना और श्रीमती ठाकुर शामिल थी।







  


18 July 2021

              छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन, जेएसआई मेडिको सिटी का संयुक्त आयोजन

आधुनिक मोबाईल वैन से आंखों और दांतों की जांच, निःशुल्क दवाएं भी दी

      रायपुर 18 जुलाई 2021/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन और जेएसआई मेडिको सिटी के संयुक्त आयोजन में आज शासकीय कन्या शाला अमलीडीह में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 190 मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श कर दवा ली। शिविर में आखों और दांतों की जांच के लिए दो आधुनिक मोबाईल वैन में मरीजों का परीक्षण भी किया गया। शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, फिजियोथैरेपी और एक्युप्रेशर के चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श,ईलाज व दवाएं दी।

 छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. भामरा और सचिव सरदार दीप सिंह जब्बल ने बताया कि लगभग डेढ़ साल बाद इस आयोजन में लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिल कर काफी संतोष हुआ। शिविर में कोविड नियमों का पालन करते हुए मरीजों की जांच की गई। शिविर में कमजोरी, सिरदर्द, बैचेनी, कमर व घुटनों के हड्डी दर्द, बुखारदांतों व आखों के रोगों की जांच की गई। शिविर में दो मोबाइल वैन भी आई थी। इसमें एक आखों के अस्पताल अरविंदो हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर आनंद सक्सेना की दूसरी दांतों के डॉक्टर डॉ. जितेन्द्र सराफ के सीता मेमोरियल मल्टीस्पेश्लटी डेन्टल क्लीनिक की आधुनिक मोबाईल लैब थी। मरीजों की इस मोबाईल वैन में बैठा कर जांच की गई। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कोविड से उबरे तीन मरीज भी आए, जिन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों व्दारा आवश्यक सलाह व दवा दी गई।


 चिकित्सा शिविर में मेकाहारा के ह्रदृय रोग सर्जन डॉ. के.के. साहू, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. केदार देवांगन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ. अभिषेक सचदेव, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. जगदीश ऊराया, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ.जीतेन्द्र सराफ, डॉ.मनीष गुप्ता, हिमेटोऑनकोलॉजिस्ट डॉ. विकास गोयल, आयुर्वेद की डॉ. लतिका देवांगन, होमियोपैथी की डॉ. संध्या साहू, डॉ. नीलिमा शर्मा, फिजियोथेरेपी की डॉ. प्रियदर्शिनी, डॉ. संतोष भारव्दाज, एक्युप्रेशर थेरपिस्ट गुरदीप सिंह राजपाल, बालाजी हॉस्पिटल के डॉ. देवेन्द्र नायक के दो ड़ॉक्टर और पैरामेडिकल टीम, विनायक नेत्रालय के डॉ. चारुदत कलमकर के डॉक्टरो ने अपनी सेवाएं दी। आराधना पैथालाजी के डॉ. ज्ञानप्रकाश धरावे की टीम ने शिविर में 52 ब्लड सैम्पलों में ब्लड शुगर तथा ब्लड ग्रुप की जांच की। शिविर में मरीजों को दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गई। शिविर के संचालन में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन एसोसियेशन के जगदीश सिंह जब्बल,अवतार सिंह प्लाहा, आर.एस. आजमानी, डॉ. भजन सिंह छाबड़ा, अमोलक सिंह, कुलदीप सिंह छाबड़ा, जे.एस. खोखर, टी.एस. भाटिया, जगपाल सिंह, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भूपेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर वार्ड पार्षद के प्रतिनिधी श्री नानू ठाकुर उपस्थित थे।

  

02 January 2021

 ठिठुरती ठंड में सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन और रोटरी क्रॉऊन ने नए साल में जरूरतमंदों को गरम कपड़े और नरम कंबल बाटें

रायपुर 2 जनवरी 2021/ नए साल की शाम को रायपुर के बाहर से बस स्टैन्ड और रैनबसेरा में रहे रहे गरीबों, बेसहारा लोगों को और मेकाहारा ईलाज कराने आए मरीजों के रिश्तेदारों को ठंड से बचाने के लिए कल रात छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और रायपुर कल्ब ऑफ रोटरी क्रॉऊन व्दारा गरम कपड़े और नरम कंबलों का वितरण किया गया।
कल रात 9 बजे से 11 बजे तक छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक और छत्तीसगढ़ एथेलेटिक्स एसोसियेशन के अध्यक्ष जी.एस. बॉम्बरा रायपुर कल्ब ऑफ रोटरी क्रॉऊन जे.एस. जब्बल, आर.एस. आजमानी,कृपाल सिंह झांस, टी.एस. जब्बल, त्रिपतपाल सिंह भुई ने और भाई प्रहलाद ऐसी जरूरतमंदों तक पहुंचे और उन्होंने उन्हें ठंड से बचाने के लिए सेवा भाव से नरम कंबल और गरम कपड़ों में जैकेट कोटी, गरम पैंट व शर्ट का पहनाए।
श्री जब्बल ने बताया कि उनका ऐसा कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था बस अचानक ही कुछ लोग मिले और ऐसा लगा कि रायपुर के बाहर से आए गरीबों को ठंड से बचाने के लिए थोड़ा प्रयास किया जाए। बस हम पहले बाजार गए वहां से कंबल और गरम कपड़ों की खरीदी की और चल पड़ें जरूरतमंदों की सेवा में। हमने उन्हीं को कंबल और गरम कपड़े दिए जो वाकई में जरूरतमंद थे।





19 January 2020

महावीर नगर - अमलीडीह में मधुमेह व ब्लडप्रेशर के बढ़ रहे हैं मरीज

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का निःशुल्क चिकित्सा शिविर
बढ़ती उम्र के साथ सुनने की क्षमता हो रही कमजोर  
रायपुर, 19 जनवरी 2020/ महावीर नगर, राजेन्द्रनगर और अमलीड़ीह क्षेत्र के निवासियों में मधुमेह और ब्लडप्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन एवं महावीर नगर गुरुव्दारा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क चिंकित्सा शिविर के दौरान उक्त तथ्य सामने आया है। शिविर में लगभग सौ से अधिकर लोगों ने अपनी जांच कर उपचार कराया।  


एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा ने बताया कि चिकित्सा शिविर में मधुमेह, ब्लडप्रेशर, दंत रोग, कान के सुनने की क्षमता (ऑडियोलॉजी) एवं अन्य मेडिसीन से संबंधित रोगों के साथ एक्यप्रेशन व फिजियोथैरेपी की चिकित्सा की गई। पहली बार एसोसियेशन के शिविर में ऑडियोलॉजी की विशेषज्ञ पूजा गोस्वामी ने क्षेत्र के निवासियों के सुनने की क्षमता का मशीन से परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अक्सर 50 साल की उम्र के बाद कई लोगों में सुनने की क्षमता कम होती जाती है। इसके लिए कानों की मशीन लगानी पड़ती है। यहां 16 लोगों की जांच में पाया गया कि 6 लोगों की सुनने की क्षमता थोड़ी कम हो गई है। इसका कारण कानों के रोग व आधुनिक जीवन शैली तथा तेज आवाज में संगीत सुनना है। शिविर में एक्युप्रेशर चिकित्सा के विशेषज्ञ राजपाल सिंह ने कई मरीजों की चिकित्सा की। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक चिकित्सा के रुप में एक्युप्रेशर भी काफी कारगार है। शिविर में आज उन्होंने शारीरिक दर्द के कई मरीजों तथा लकवाग्रस्त मरीजों को एक्युप्रेशर चिकित्सा दी। उन्होंने मरीजों को प्रेशर देने के की बिन्दुओं की भी जानकारी दी। मरीजों में मधुमेह कीक जांच के लिए सीपीएल लेबोरटरीज व्दारा अधिकांश मरीजों का ब्लडशुगर की जांच की। वहीं फिजियोथैरापिस्ट डॉ प्रकाश पटेल व डॉ.सोनाली पटेल ने भी कई मरीजों को विभिन्न प्रकार के व्यायाम कराए तथा उन्हें स्वस्थ्य रहने के लिए टिप्स दिए। इस मौके पर गुरु अंगददेव मेडिकल कंसलटेंसी की नियमित चिकित्सक डॉ. किरण मलहोत्रा ने भी कई मरीजों का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सा परामर्श दिया।

चिकित्सा शिविर में एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा, अवतार सिंह प्लाहा, जी.एस. जब्बल, आर.एस. आजमानी, दीप सिंह जब्बल, भूपेन्द्र सिंह, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा उपस्थित थे।


06 January 2020

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने प्रदेश के 12 मेधावी सिक्ख विद्यार्थियों को किया सम्मानित

एसोसियेशन की दो वर्ष की गतिविधियों पर आधारित पुस्तिका विमोचन
सिक्ख समाज ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई – श्रीमती छाया वर्मा


रायपुर, 06 जनवरी 2019/ छत्तीसगढ़ सिक्ख वेलफेयर एसोसियेशन ने कल राज्य के 12 सिक्ख मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमें 94 अंक प्रतिशत पाने वाली रायपुर की छात्रा तवलीन कौर सलूजा और अंबिकापुर की 90 प्रतिशत अंक पाने वाली अंबिकपुर की छात्रा गुनीत कौर छाबड़ा को दलजीत कौर राजपाल की स्मृति गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने एसोसियेशन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सिक्ख समाज के लोग भले ही संख्या में कम हो पर इन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिंह छाबड़ा ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे. इस अवसर पर एसोसियेशन की दो वर्ष की गतिविधियों पर आधारित एक पुस्तिका का भी अतिथियों ने विमोचन किया।  
 एसोसियेशन के संयोजक सरदार जे.एस. बॉम्बरा ने बताया की सरबत का भला के उद्देश्य से काम कर रही समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख वेलफेयर एसोसियेशन ने कल होटल एम्ब्रोशिया में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में राज्य के 10 अन्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें रायपुर की नवनीत कौर, हररीत कौर, बसना के रजतप्रीत सिंह, महासमुन्द की हरप्रीत कौर, रायपुर की परवीन कौर, मनदीप कौर और कुलप्रीत कौर, भिलाई के बलजीत सिंह और दुर्ग के सिमर सिमरदीप सिंह शामिल थे।

संयोजक सरदार बॉम्बरा ने इस अवसर पर कहा कि एसोसियेशन व्दारा गत दो वर्षो में स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवार परामर्श केन्द्र की दिशा में कार्य कर रही है। एसोसियेशन व्दारा नियमित रुप से मेडिकल कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में श्री गुरु अंगददेव साहिब मेडिकल स्टोर के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। गुरुव्दारा परिसर में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों व्दारा चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। एसोसियेशन एक सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल भी शुरु करने की दिशा में प्रयासरत है।
छत्तीसढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिंह छाबड़ा ने इस मौके पर कहा राज्य शासन व्दारा अल्पसंख्यकों के लिए विभिन्न् योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। एसोसियेशन को अल्पसंख्यकों की मदद के लिए जो भी मदद आवश्यक होगा उस पर प्रस्ताव मिलने पर विचार किया जाएगा।
विद्यार्थियो के इस प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में लोहड़ी जलाई गई और लोकप्रिय गायक सरदार इकबाल सिंह ओबेराय, जगपाल सिंह ने अपनी सुमधुर आवाज से गीतो की महफिल लगाई। इस मौके में एसोसियेशन के सचिव जे.एस. जब्बल, आर.एस.आजमानी, ए.एस.प्लाहा, जगदीश सिंह, कुलदीप सिंह छाबड़ा, दीप सिंह जब्बल, हरबक्श सिंह, बी.एस. सलूजा, अजीत सिंह राजपाल, डॉ. भजन सिंह छाबड़ा, महेन्द्र सिंह सलूजा, डॉ. जी.एस. बच्चू, जे.एस. ढ़डियाला, सरदार प्रीतपाल सिंह चंडोक, सतपाल सिंह गांधी, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, गुरदीप सिंह राजपाल, हरमिन्दर सिंह भामरा, जे.एस. खोखर,कोलंबिया कालेज के मनजीत सिंह हूरा, डॉ. किरण मलहोत्रा उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन तेजपाल सिंह हंसपाल ने किया।

04 January 2020

लोहड़ी के साथ छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान स्कूली सिक्ख छात्र-छात्राओं का होगा आज सम्मान

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का आयोजन
दो साल की गतिविधियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी

रायपुर4 जनवरी 2020छत्तीसगढ़ के हायर सेकेन्डरी स्कूल के प्रतिभावान सिक्ख छात्र -छात्राओं को छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा कल रविवार 5 जनवरी शाम 7 बजे होटल एम्ब्रोशिया में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा करेंगे जबकि छत्तीसगढ़ अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिंह छाबड़ा और पूर्व विधायक सरदार गुरुमुख सिंह होरा कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे। इस अवसर पर एसोसियेशन की दो साल की गतिविधियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में सिक्खों के और खासकर पंजाब का सबसे प्रसिद्ध त्योहार है लोहड़ी भी मनाया जाएगा।  
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक सरदार जे.एस. जब्बल ने बताया कि छत्तीसढ़ में सिक्ख समाज के ऐसे प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने हायर सेकेन्डरी स्कूल में बेहतर प्रदर्शन किया है। इनमें दो छात्राओं अंबिकापुर की गुनीत कौर छाबड़ा और रायपुर की तवलीन कौर सलूजा को श्रीमती दलजीत कौर राजपाल की स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रायपुर की नवनीत कौर, हररीत कौरबसना के रजतप्रीत सिंहमहासमुन्द की हरप्रीत कौररायपुर की परवीन कौरमनदीप कौर और कुलप्रीत कौरभिलाई के बलजीत सिंह और दुर्ग के सिमर सिमरदीप को प्रमाण पत्र दे कर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा।  
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन केन्द्र व राज्य सरकार के शासकीय व अन्य सेवाओं से सेवानिवृत व सेवारत अधिकारियों व्दारा गठित एक समाजसेवी संस्था है। सरबत दा भला″  के उद्देश्य से इसका गठन जनवरी 2018 में किया गया था। एसोसियेशन व्दारा छत्तीसगढ़ में सेवा भावना के साथ सभी लोगों के लिए चिकित्साशिक्षा तथा सिक्ख समाज के टूटते और बिखरते परिवारों को जोड़े रखने के लिए और उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में परिवारिक परामर्श सहायता केन्द्र” का संचालन किया जा रहा है।

19 October 2019

पुरैना स्कूल के 267 गरीब छात्र – छात्राओं को मिले नए जूते


छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन,रोटरी रायल क्लब रायपुर का संयुक्त आयोजन
विधायक सत्यनारायण शर्मा की पुरैना शाला विकास के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा

रायपुर, 19 अक्टूबर 2019/ स्कूल में जाने वाले ऐसे गरीब बच्चे जो नंगे पैर या चप्पल पहन कर स्कूल जाते हैं वे जूते पहन कर स्कूल जाएं इस हेतु आज छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन और रोटरी रायल क्लब रायपुर ने संयुक्त रुप से शासकीय माध्यमिक शाला पुरैना में जूतों का वितरण किया। अतिथि के रुप में विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा और रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यानारायण शर्मा के प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित पंकज शर्मा ने माध्यमिक शाला के 267 छात्र – छात्राओं को उनके नाप के जूतों का वितरण किया। शाला के बच्चे भी यह उपहार मिलने पर खुश थे।  

अतिथियों ने छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन व्दारा पुरैना स्कूल को गोद लिए जाने के बाद उपलब्ध कराए गए दो कम्प्यूटर का भी माऊस से क्लिक कर उसे स्कूल को सौंपा। विधायक कुलदीप जुनेजा ने इस अवसर पर कहा कि एसोसियेशन एक अच्छी भावना के साथ मानव कल्याण का कार्य कर रहा हैं। ऐसे में राज्य् सरकार की ओर से जो भी मदद स्कूलों के लिए आवश्यक होगी वह दी जाएगी। श्री पंकज शर्मा ने इस मौके पर एसोसियेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारयण शर्मा ने पुरैना स्कूल के उन्नयन के लिए 4.00 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की है। श्री शर्मा ने कहा की रोटरी क्लब की चलते कदम की इस पहल गरीब छात्र – छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति एक अच्छी सराहनीय सोच है।

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने बताया कि उनकी एसोसियेशन ने पुरैना की शासकीय शाला को गोद ले कर इसके उन्नयन की दिशा में कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कोशिश की जा रही है अन्य संस्थाओं को भी इसमें जोड़ा जाए। रोटरी रायल क्लब के अध्यक्ष इरफान बुखारी ने इस अवसर पर बताया कि उनकी संस्था ने चलते कदम योजना के अंतर्गत स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता की। हैं। इसके अंतर्गत रोटरी रायल क्लब रायपुर के 2500 स्कूली बच्चों को उनके नाप के अनुसार नए जूतों का वितरण कर रही है, जिसमें से आज तक वे 1200 जूतों का वितरण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम अन्य स्कूलों के गरीब बच्चों को भी जूते देंगे ताकि वे स्वस्थ्य रह कर अपनी पढ़ाई कर सकें।  

आज के इस कार्यक्रम में पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन के सदस्य ए.एस. प्लाहा, आर.एस. आजमानी, डी.एस. जब्बल, इंजीनियर ए.एस. चावला, डॉ.कुलदीप सिंह छाबड़ा, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भूपेन्द्र सिंह, रोटरी रायल क्लब रायपुर के कर्नल दीपक मेहता, इरफान बुखारी, सोम अग्रवाल, हरजीत सिंह रीहल, विक्रांस सराफ, मनीष अरोरा, विकास बजाज, राजीव मूंदड़ा, ऋषि दम्मानी, पवन अग्रवाल, दिनेश जैन तथा पुरैना स्कूल के हेड मास्टर श्रीराम तथा शाला शिक्षकगण उपस्थित थे।

18 October 2019

++ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का आयोजन ++


पुरैना स्कूल में क्म्प्यूटर कक्ष का उन्नयन और छात्र छात्राओं को जूतों वितरण होगा

रायपुर, 18 अक्टूबर 2019 / छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन व्दारा पुरैना के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में कल 19 अक्टूबर सुबह 10 बजे कम्प्यूटर कक्ष के उन्नयन की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा और रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।  


एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बाम्बरा ने बताया कि इस कार्य के लिए बेबीलान ग्रुप ऑफ होटल के सरदार जीत सिंह खनूजा ने भी आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन व्दारा सेवा भावना के साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरैना में शिक्षा को बेहतर करने के लिए गोद लिया गया है। इसके अंतर्गत शाला के अधोसंरचना विकास व कम्प्यूटर शिक्षा की शुरुआत की जाएगी। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी से विधिवत अनुमति भी ले ली गई है। एसोसियेशन यहां शाल भवन के जीर्णोव्दार के साथ ही ई- टीचिंग क्लास संचालित करने के लिए कम्प्यूटर सहित अन्य अधोसंरचना उपलब्ध कराएगा।

कम्प्यूटर कक्ष के उन्नयन की शुरुआत के बाद शाला में रॉयल रोटरी क्लब के सहयोग से छात्र छात्राओं को जूतों का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम रॉयल रोटरी क्लब के चलते कदम के अंतर्गत किया जा रहा है। इस अवसर पर रोटरी रॉयल क्ल रॉयल रोटरी क्लब के डिस्ट्रीक्ट गवर्नर रंजीत सिंह सैनी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र छात्राओं को जूतों का वितरण किया जाएगा। इस मौके में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के सदस्य जी.एस.बॉम्बरा, जे.एस. जब्बल, ए.एस. प्लाहा, आर.एस. आजमानी, भजन सिंह छाबड़ा, एच.एस.धींगरा, जगजीत सिंह खनूजा, अमरीक सिंह गिल,एम.एस. सलूजा,लक्षमण सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अमोलक सिंह, गुरदीप सिंह राजपाल, दीप सिंह जब्बल, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टी.एस. जब्बल,अजीत सिंह राजपाल सहित पुरैना स्कूल के हेड मास्टर श्रीराम पुरैना, स्कूल के शिक्षकगण भी उपस्थित रहेंगे।