️
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के शासकीय व अन्य सेवाओं से रिटायर्ड एवं सेवारत अधिकारियों व्दारा जनवरी 2018 में गठित समाजसेवी संस्था है। ″सरबत दा भला″ के उद्देश्य से कार्यरत संस्था चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में तथा पारिवारिक परामर्श की दिशा में कार्य कर रही हैं। Contact us : Gurudwara Mahavir Nagar Campus, Mahavir Nagar, RAIPUR (Chhattisgarh) 492006, INDIA. Email ID: cgsowa.raipur@gmail.com, Mobile Nos : 098271-97480, 09302809125. We accept Donations.
24 July 2022
कोलंबिया स्कूल में तीन संस्थाओं ने किया 100 पौधों का रोपण
12वीं में 96.60 प्रतिशत अंक पाने वाली रिद्दिमा का हुआ सम्मान

कल 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित
होने पर कोलंबिया स्कूल की हेड गर्ल रिद्दिमा तनवानी जिसने 96.60 प्रतिशत अंक के
साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया उसे भी एसोसियेशन के संयोजक जी.एस.
बॉम्बरा ने सम्मानित किया गया। स्कूल के 10वीं के दिव्यांग छात्र सुधांशु झा को
बेहतरीन प्रदर्शन कर कक्षा में तृतीय स्थान पर आने पर प्रशंसा करते हुए सम्मानित
किया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र की की पूर्व
प्राचार्या श्रीमती पिंकी जब्बल ने पौधरोपण से पहले कोलंबिया ग्रुप ऑफ
इंस्टीट्यूशन के छात्र छात्रों को संबोधित करते हुए वृक्षों से होने वाले लाभ,
मिट्टी की गुणवत्ता और वर्मी कम्पोस्ट के फायदों के बारे में जानकारी दी। पूर्व
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविन्दर बॉम्बरा ने छात्रों और शिक्षकों के संबंधों में प्रकाश
डाला। इस अवसर पर कोलंबिया ग्रुप ऑफ इंस्टीटूयूशन के चेयरमैन किशोर जादवानी, सचिव
हरजीत सिंह हुरा, लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन की श्रीमती कमलेश चावला,छत्तीसगढ़ सिक्ख
ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के दीप सिंह जब्बल,ए.एस.प्लाहा,जगदीश सिंह,एच.एस. धींगरा, डी.एस.
डडियाला, बी.एस. सलूजा,आर.एस, आर.एस.आजमानी, सी.एस. बाजवा, अमोलक सिंह, अमरजीत
सिंह विरदी, कुलदीप सिंह छाबड़ा, के.एस. झांस, जसदेव सिंह बाबरा, भूपिन्दर सिंह, कोलंबिया स्कूल के प्रिसिंपल इवान स्मिथ इंजीनियरिंग
कालेज के प्राचार्य डॉ.एस. के मौलिक, फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर अमित रॉय उपस्थित
थे।
02 July 2022
डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स का हुआ सम्मान
लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन और सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवा भावना को सराहा
निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चलने पर इलाज करवा स्वस्थ्य हो रहे हैं मरीज
रायपुर 02 जुलाई 2022/ डॉक्टर्स डे पर कल लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने संयुक्त रुप से सेवाभावी विशेषज्ञ डॉक्टरों का महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में सम्मान किया। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने इस अवसर पर कहा कि "सरबत का भला" के उद्देश्य से संचालित हो रहे हमारे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने से मरीजों की गंभीर बीमारियों का समय से पहले पता चलने लगा है, फलस्वरुप मरीज समय रहते वे अपना ईलाज करवा कर स्वस्थ्य हो रहे है। हम ऐसे सेवाभावी डॉक्टरों की सेवा भावना से अभिभूत है।
24 April 2022
सरबत का भला चाहने वाली संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने दो साल बाद मनाई बैसाखी की रात
पंजाबी
लोक संगीत, गिध्दा, बोलियां,टप्पे
और भांगड़ा ने समा बांधा
रायपुर 24 अप्रैल 2022/ "सरबत का भला" के उद्देश्य से
'बैसाखी दी रात'
का यह कार्यक्रम कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद मनाया गया। उल्लेखनीय है कि बैसाखी
का त्योहार सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी व्दारा सिक्ख धर्म की
स्थापना और फसल कटने की खुशी में पंजाब सहित पूरे विश्व में काफी धूमधाम के साथ मनाया
जाता है। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत अधिकारी और गायक जगपाल सिंह
ने अचिंत बैंड की टीम और महिला गायकों के साथ पंजाबी लोकसंगीत से समा बांध दिया।
कार्यक्रम में पंजाबी बोलियां, टप्पे, गिध्दा और भांगड़ा का उपस्थित सदस्यों ने
काफी लुत्फ उठाया। टोरंटों, कैनेडा निवासी सरबजीत सिंह गरेवाल और सियेटल अमरीका के
निवासी जसबीर सिंह मुद्दर भी बैसाखी की रात में शामिल हुए। इस मौके पर छत्तीसगढ़
सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन के सदस्य दीप सिंह जब्बल, ए.एस.प्लाहा, आर.एस.आजमानी,
प्रोफेसर बी.एस. छाबड़ा, बी.एस. सलूजा, अमोलक सिंह, जे.एस. जब्बल, एच.एस. धींगरा,
एल.एस. चावला, टाटा प्रोजेक्ट के रायपुर हेड विक्रम सिंह, कोलंबिया ग्रुप के हरजीत
सिंह हूरा, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा,भूपिन्दर सिंह सहित कई अन्य सदस्य व उनका परिवार,जीसीआई रायपुर मेडिको सिटी के डॉ. अर्पण चतुर्मोहता सहित कई डॉक्टर और हॉटल बेबीलान इंटरनेशनल के जीत सिंह खनूजा भी उपस्थित थे।
17 April 2022
कोरोना पीडितों को अभी भी इलाज़ की जरूरत
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी
के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दिखा कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव
अपने लोगों को खोने के बाद लोगों में अवसाद के कारण उच्च रक्तचाप बढ़ा
रायपुर 17 अप्रैल 2022/ कोरोना महामारी में अपने लोगों को खोने के बाद लोगों में बढ़े अवसाद व तनाव के कारण उच्च रक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर) की समस्या बढ़ी है। कोरोना से पीड़ित रहे लोग अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाएं हैं। ऐसे लोगों के फेफड़े अभी भी कमजोर है। उन्हें योग, ध्यान और व्यायाम की जरूरत है। कुछ लोगों को अभी भी इलाज की जरूरत है। यह बातें उन विशेषज्ञ डाक्टरों ने बताई जिन्होंने आज गुरु अमरदास गुरुव्दारा परिसर देवपुरी में मरीजों की जांच की। शिविर में रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा भी आए थे। उन्होंनें शिविर में अपनी आंखों और दांतों की जांच कराई। श्री शर्मान ने शिविर में आए सभी डॉक्टरों से मुलाकात की और उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की। इस अवसर पर एसोसियेशन के संयोजक जी.ए. बॉम्बरा, जीसीआई रायपुर मेडिको सिटी के डॉ. अर्पण चतुर्मोहता भी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के संयुक्त तत्वाधान में आज आयोजित इस शिविर में लगभग 200 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श तथा दवाईयां दी गई। द्वाईयों में कैल्शियम, मल्टी विटामिन व आयरन की गोलियां भी दी गई। शिविर में आने वाले लोगों में लगभग 60 प्रतिशत पुरुषों और 40 प्रतिशत महिलाओं थी। निःशुल्क रुप से आयोजित इस एक दिवसीय चिकित्सा शिविर में 18 रोगों के 36 डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। जिनमें निजी प्रैक्टिस करने वालें और शासकीय डॉक्टर शामिल थे।
चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग, ह्रदृय रोग, बाल रोग, दंत रोग, छाती रोग, हड्डी रोग, नाक कान गला रोग, मूत्र रोग, कैंसर रोग, न्यूरो सर्जन, रेडियोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेफ्रोलॉजी, हिमेटोलॉजी, होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक, स्ट्रेस मैनेजमेंट व फिजियोथैरपी के विशेषज्ञों ने देवपुरी और आसपाल के गांवों से आए मरीजों के सेहत की जांच की सलाह दी। इस अवसर पर मधुमेह हेतु खून की जांच तथा ब्लडप्रेशर भी नापा गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, डॉ. प्रिया सराफ, डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ. सुजीत परिहार, डॉ. सुरभि चतुर्मोहता, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. अनिल मुकर्जी, डॉ. राहुल आहुलवालिया, डॉ. विकास भोजसिया, डॉ. आनंद बंसल, डॉ. मुनमुन अग्रवाल, डॉ. प्रवेश चौधरी, डॉ. विकास गोयल, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. रितु मुकर्जी, डॉ. केदार देवांगन, डॉ. प्रखर जैन, डॉ. अश्विनी देवांगन, डॉ. संतोष जेडिया, डॉ. जगदीश ओरेया, डॉ. निखिल मोतीरामानी, डॉ. के.के. साहू, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. पूर्वी अग्रवाल, डॉ. अविनाश गुप्ता, डॉ. संतोष भारव्दाज, डॉ. प्रियदर्शनी, डॉ. चंदन अग्रवाल, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. संध्या साहू, डॉ. भुनेश्वरी देवांगन, डॉ. लतिका देवांगन, डॉ. फरीद शेख व डॉ. युवराज साहू उपस्थित थे।देवपुरी गुरुव्दारा के गुरमीत सिंह सैनी, छतीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से जी.एस. बॉम्बरा, अवतार सिंह प्लाहा, कुलदीप सिंह छाबड़ा, आर.एस.आजमानी, टी.एस. जब्बल, डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, अमोलक सिंह, जगपाल सिंह, सी.एस. बाजवा, प्रिसिंपल बी.एस. छाबडा, जे.एस. खोखर, ए.एस. गिल, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भूपिन्दर सिंह खालसा, तेजपाल सिंह हंसपाल उपस्थित थे।
16 April 2022
सरबत का भला के उद्देश्य से देवपुरी गुरुव्दारा में कल निःशुल्क चिकित्सा शिविर होगा
कई सेवाभावी विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, दवाईयां भी निःशुल्क दी जाएगी
रायपुर 16 अप्रैल
2022/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के
संयुक्त तत्वाधान में कल रविवार 17 अप्रैल 2022 सुबह 9
बजे से दोपहर 2 बजे तक एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर
धमतरी मार्ग में कमल विहार स्वागत व्दार के सामने स्थित गुरु अमरदास गुरुव्दारा
देवपुरी में होगा। इसमें सेवाभावी विशेषज्ञ डॉक्टरों व्दारा मरीजों की बीमारियों की जांच कर परामर्श के साथ
ही दवाईयां निःशुल्क दी जाएंगी।
एसोसियेशन के संयोजक जी.एस.
बाम्बरा, जेसीआई मेडिको सिटी के अपर्ण चतुरमोहता और
एसोसियेशन के स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा ने बताया कि
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आने वाले सभी डॉक्टर सेवा भाव से आ कर मरीजों की जांच
कर उन्हें परामर्श देगें। शिविर में डेन्टल मोबाईल डिस्पेन्सरी वैन और डॉ. सक्सेना
हॉस्पिटल से आंखों की जांच करने वाली मोबाईल वैन मरीजों की जांच करने के लिए
उपलब्ध होगी। चिकित्सा शिविर में मेडिसिन के विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ ही ह्रदृय
रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, ईएनटी, आंखों व
दांतों के डाक्टर्स भी उपलब्ध रहेंगे। शिविर के आयोजन की जानकारी हेतु कमल विहार,
देवपुरी मोहल्ले के साथ ही आसपास के अन्य मोहल्लों में पर्चे बांटे
गए है तथा पोस्टर भी लगाए गए हैं। शिविर में कोई भी व्यक्ति
अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकता है।
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर
एसोसियेशन के वरिष्ठ सदस्य आर.एस. आजमानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स
वेलफेयर एसोसिएशन का उद्देश्य "सरबत का भला" है। इसी उद्देश्य के
अनुसार एसोसियेशन व्दारा 29 नवंबर2018 से
महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में श्री गुरु अंगददेव साहिब मेडिकल स्टोर के माध्यम
से सस्ती दवाईयों का विक्रय
किया जा रहा है। जिससे जनता को आर्थिक रुप से काफी लाभ हो रहा है।
29 March 2022
सिक्ख आफिसर्स एसोसियेशन और टाटा प्रोजेक्ट्स ने
पुरैना स्कूली छात्रों को डिजीटल शिक्षा के लिए
प्रोजेक्टर भेंट दी
रायपुर 29 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ सिक्ख
ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन और टाटा प्रोजेक्ट्स ने आज अपनी कॉर्पोरेट
सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरैना को एक
प्रोजेक्टर प्रदान किया। टाटा वालिंटियर्स सप्ताह के अतंर्गत स्कूली बच्चों को डिजीटल
शिक्षा के माध्मय से उनकी शिक्षण प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए एक प्रोजेक्टर
भेंट किया गया है। इस मौके में प्रोजेक्टर
का लाइव प्रदर्शन करते हुए शिक्षाप्रद फिल्म का प्रदर्शन किया गया। छात्र छात्राओं
से सवाल - जवाब किए गए और सही उत्तर देने वाले बच्चों को उपहार दिए गए।
पिछले तीन सालों से शिक्षा, स्वास्थ्य
और पारिवारिक पराम्रर्श के क्षेत्र में सेवा का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स
वेलफेयर एसोसिएशन ने पुरैना स्कूल को गोद लिया हुआ है। इसके अंतर्गत स्कूल के
उन्नयन कार्य करते हुए एसोसियेशन ने पहले दो कम्प्यूटर भी दिए हैं। इस अवसर पर टाटा
प्रोजेक्टस के डायल 112 परियोजना निदेशक श्री बिक्रम सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि स्कूल के छात्र - छात्राओं
को आधुनिक कम्प्यूटरीकृत शिक्षा डिजिटल माध्यम उनके लिए सहायक बने। इसलिए टाटा
प्रोजेक्टस और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मिल कर यह सुविधा
बच्चों को दी है। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य बी.एस. छाबड़ा ने
स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि वे इस टाटा प्रोजेक्टस् के इस उपहार का उपयोग करते
हुए छात्र - छात्राओं के ज्ञान का स्तर और बढ़ाएं। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़
सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दीप सिंह जब्बल ने टाटा ग्रुप आभार व्यक्त
किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स
वेलफेयर एसोसिएशन के अवतार सिंह प्लाहा, जगपाल सिंह,
अमोलक सिंह छाबड़ा, सुखबीर
सिंह सिंघोत्रा, टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारी प्रसून दत्ता व पवन तिवारी, विद्यालय
प्रबंधन से संकुल केंद्र प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मंजरी जैन, पुरैना, मिडिल
स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कविता आचार्य प्रसून दत्ता स्कूल के शिक्षक, कमर्चारी
और छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
17 December 2021
श्री गुरु गोविन्द जंयती पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अवकाश घोषणा की मांग
कुलदीप सिंह जुनेजा का समर्थन, मुख्यमंत्री से विधानसभा में मिल कर ज्ञापन दिया
रायपुर, 17 दिसंबर 2021, छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती पर सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग की है। गत दिनों एसोसियेशन ने विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के नेतृत्व में एसोसियेशन के पदाधिकारी सरदार अवतार सिंह प्लाहा और सचिव जगपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुऱोध किया कि हिन्दुओं की रक्षा करने वाले सिक्खों के गुरु जिन्हें संत और सिपाही और महान योध्दा के रुप में भी जाना जाता है, उन्होंने धर्म का रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार बलिदान कर दिया। ऐसे संत और सिपाही, वीर योध्दा के जयंती पर एक दिन का सामान्य अवकाश प्रदान करें, ताकि उनके अनुयायी और राज्य की जनता उनकी शिक्षा और दिखाये मार्ग को आत्मसात कर अपने जीवन को और बेहतर बनाए।
छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर ने अपने
ज्ञापन में कहा कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गतिशील एवं कुशल
नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे प्रयासों
में यहां का सिक्ख समाज भी निरंतर सहभागी है। एसोसियेशन अपने ज्ञापन में कहा है कि
सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह ने देश में हिंदू धर्म की
रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार का न्यौछवर कर दिया। उनके पिता सिक्खों के नौवें
गुरु श्री गुरुतेग बहादुर जी ने कश्मीरी हिन्दुओं की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी।
उनके दो बड़े पुत्रों साहिबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह चमकौर के युद्ध
में मुगल सेना से युद्ध करते हुए शहीद हुए। दो छोटे पुत्र जोरावर सिंह और फतेह
सिंह को मुगलों ने ईंट की दीवारों में जिन्दा चुनवा दिया। गुरु गोविन्द सिंह जी ने
अपने जीवन में अत्याचारी मुगल राजाओं से आम जनता की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा
दिया। उन्होंने लोगों को मुगल सेना के अन्याय के खिलाफ खड़ा किया और कई युध्द करते
हुए अपने त्याग और वीरती की मिसाल कायम की। श्री गुरु गोविन्द
सिंह ने सन् 1699 में सिक्ख धर्म की स्थापना की। वे एक बहादुर योध्दा होने के साथ
साथ एक महान कर्मप्रणेता, अव्दितयी धर्मरक्षक, ओजस्वी वीर रस के
कवि थे। उनमें भक्ति और शक्ति, ज्ञान और वैराग्य, मानव समजा का उत्थान, धर्म और राष्ट्र
के नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु त्याग एवं बलिदान की की मानसिकता से ओतप्रोत अट्टू
निष्ठा तथा दृढ़ संकल्प की अद्भुत प्रधानता थी। उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य था कि
आम लोगों का जीवन धार्मिक, नैतिक और व्यावहारिक बनाया जाए।
एसोसियेशन ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, विधायक आशीष छाबड़ा को भी पत्र सौंप कर उनसे इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध करने का आग्रह किया है।
























