20 July 2019

डेयरी छात्रों ने कालेज के हरियाली लाने पहले साल में लगाया पौधा डिग्री मिलने चार साल तक करेंगे इसकी देखरेख


छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, ग्रीन आर्मी, डेयरी कालेज का संयुक्त रुप से पौधरोपण
डेयरी छात्रों ने कालेज के हरियाली लाने पहले साल में लगाया पौधा
डिग्री मिलने चार साल तक करेंगे इसकी देखरेख
ग्रीन आर्मी भी हर माह पौधों का करेगी निरीक्षण

         रायपुर 20 जुलाई 2019, डेयरी टेक्नॉलाजी कालेज में प्रवेश लेने साथ ही अपने पहले सत्र में 37 छात्र छात्राओं ने कल अपने की कालेज परिसर में अपने ही नाम की पट्टिका के साथ एक पौधा लगाया। अब वे इन पौधो की चार साल तक यानि डिग्री मिलने तक इसकी पूरी देखरेख कर इसे बड़ा करेंगे। पौधों को खाद, पाने, सुरक्षा इत्यादि की जिम्मेंदारी भी उनकी ही होगी। वहीं ग्रीन आर्मी की एक टीम हर माह लगाए गए इन पौधों की बढ़त का लगातार निरीक्षण करेगी।

कल छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन और ग्रीन आर्मी के पदाधिकारियों के साथ डेयरी टेक्नॉलाजी कालेज के डीन सुधीर उप्रीत, कालेज के स्टॉफ और छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने डेयरी कालेज के परिसर में हरियाली लाने लगभग 100 पौधों का रोपण किया। इसमें आवंला, आम, नीम, कटहल, पीपल, अमलतास, कटहल, करंज और जामुन के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, ग्रीन आर्मी के  पदाधिकारियों ने डेयरी कालेज के डीन सुधीर उप्रीत की इस बात के लिए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की कि उन्होंने अपने कालेज में प्रवेश लेने वाले हर छात्र को पौधा लगाने और उसकी देखरेख करने की जो जिम्मेदारी दी है वह उनके पर्यावरण के प्रति सजगता को दर्शाता है। कालेज परिसर में पिछले चार सालों पहले सीनियर छात्र – छात्राओं व्दारा लगाए गए पौधे अब काफी बड़े हो गए है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन के सचिव जगदीश सिंह जब्बल, अवतार सिंह प्लाहा, दीप सिंह जब्बल, हरबक्श सिंह, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टी.एस. जब्बल ग्रीन आर्मी से हरदीप पुरी, मोहन वर्ल्यानी, किशोर बरड़िया, एन.आर. नायड़ू, श्रीमती सुषमा सामंतराय, रवि ठाकुर डेयरी टेक्नालॉजी कालेज से प्रोफेसर डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. वीके गोयल, डॉ. अर्चना गोयल, शकीर असगर एवं काफी संख्या में डेयरी कालेज के छात्र – छात्राओं ने पौधरोपण किया।





13 July 2019

पुरैना स्कूल में हरियाली लाने पौधरोपण

छत्तीसगढ़ सिक्ख वेलफेयर एसोलियेशन,ग्रीन आर्मी,पार्षद,जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ किया पौधरोपण
स्कूल के बच्चों संभालेगें पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी
रायपुर, 13 जुलाई 2019, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरैना में आज स्कूल के छात्र – छात्राओं ने छत्तीसगढ़ सिक्ख वेलफेयर एसोसियेशन के पदाधिकारियों, ग्रीन आर्मी, पार्षद, जन  प्रतिनिधियों और स्कूल के हेडमास्टर व शिक्षकों के साथ हरियाली लाने के लिए कई प्रकार के पौधे लगाए। इसमें नीम,कटहल,पीपल,अमलतास और जामुन के पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्कूल की साफ सफाई भी की गई। स्कूल के हेडमास्टर श्रीराम पुरैना ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में पौधों की देखरेख के लिए छात्र – छात्राओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अंतर्गत वे पौधों की सुरक्षा, नियमित रुप से खाद व पानी देंगे। 
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जीएस भामरा, अवतार सिंह प्लाहा, जगदीश सिंह जब्बल, ए.एस. गिल, हरबक्श सिंह, डॉ कुलदीप सिंह छाबड़ा भूपेंद्र सिंह, सुखबीर सिंघोत्रा, पार्षद लीलाधर चंद्राकर, ग्रीन आर्मी की जोन अध्यक्ष श्रीमती हरदीप कौर,एन.आर.नायडू, रवि ठाकुर, राजू लाल यादव, गुरदीप टुटेजा, तोसन साहू, पुरैना स्कूल के हेड मास्टर श्रीराम पुरैना, स्कूल के शिक्षकगण तथा लगभग 125 छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।



29 April 2019

ऐसे सेवाभावी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बार – बार किया जाए – श्रीमती अनिता शर्मा


ग्राम टेकारी में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
दवाईयों का निःशुल्क वितरण, मधुमेह, हीमोग्लोबिन,रक्त समूह की पैथालाजी जांच भी
अगला स्वास्थ्य शिविर 19 मई को टाटीबंध के अग्रसेन भवन में होगा

रायपुर, 29 अप्रैल 2019, धरसींवा की विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र धरसींवा में अस्पताल और अन्य अधोसंरचना की सुविधाएं तो हैं पर यहां डॉक्टरों की काफी कमी है ऐसे में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन व्दारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर की सेवा भावना सराहनीय है। वे काफी समय तक शिविर में रहीं और उन्होंने विभिन्न ग्रावों से आने वाले मरीजों से भी चर्चा की। शिविर में अरबिन्दों नेत्रालय की मोबाईल वैन जिसमें आंखों का परीक्षण किया जा रहा था लोगों का आकर्षण का केन्द्र रही।
श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और कोलंबिया ग्रुप ऑफ इस्टीयूशन व्दारा विधानसभा के पास स्थित ग्राम टेकारी में रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था। इसमें ग्राम टेकारी, बरौंदा, भुरकोनी, बरबन्दा, नरहदा, गिरौद, मांढर सहित आसपास के गांवों के लगभग 900 महिला, पुरुष और बच्चों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आसपास के गांवों से आने जाने वालों के लिए कोलंबिया स्कूल की बसों का भी इंतजाम किया गया था। शिविर में आवश्यकतानुसार मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं | कोलम्बिया कालेज के परिसर में आयोजित इस शिविर में एनएचएमएमआई नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अरबिन्दों नेत्र चिकित्सालय, समर्पण हॉस्पिटल मोवा और कान्हा ग्रुप की भागीदारी रही।
एसोसियेशन के पदाधिकारी  ए.एस. प्लाहा, जे.एस जब्बल और एम एस सलूजा ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों व्दारा की गई जांच में मेडिसिन, आंखों के रोग, चर्म रोग तथ स्त्री रोग के मरीजों ने काफी संख्या में अपना परीक्षण कराया। डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें बीमारी के प्रति सावधान रहने तथा साफ सफाई से रहने की सलाह दी।
इस स्वास्थ्य शिविर में एमएमआई हॉस्पिटल के डॉ. अजय मिश्रा, डॉ अदिति शर्मा, डॉ अरुण अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ ड़ॉ किरण मलहोत्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कुलदीप सिंह छाबड़ा व डॉ जी एस बच्चू, सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ गंभीर सिंह, डॉ मंजू सिंह, अरविंदो नेत्र हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद सक्सेना की पूरी टीम अपने मोबाइल वैन के साथ उपस्थित थे। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ राजेन्द्र सिंह टुटेजा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभी चोपड़ा, डॉ सोनम सिंह ठाकुर, डॉ यशिका उपस्थित थे। शिविर में  कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉ सचिन, डॉ सुमन तथा एक्यूप्रेशर थेरैपिस्ट डॉ राजपाल ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं दवाईयां दी। शिविर में महिला चिकित्सक मंजू सिंह ने स्तन रोग एवं स्तन कैंसर के लक्षणों व उपचार की जानकारी दी | शिविर में आवश्कतानुसार सभी मरीजों को निशुल्क दवाईयां दी गईं।
एसोसियेशन के सचिव जे.एस. जब्बल ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अगला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आगामी 19 मई को टाटीबंध की उद्या सोसायटी स्थित अग्रेसन भवन में में होगा। शिविर में अवतार सिंह प्लाहा, आर.एस. आजमानी, एस.एस.खनूजा, भजन सिंह छाबड़ा, एच.एस.धींगरा,  अमरीक सिंह गिल, ए.एस. सलूजा, भूपेन्द्र सिंह खालसा, अमोलक सिंह, गुरदीप सिंह राजपाल, दीप सिंह जब्बल, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टी एस जब्बल, अजीत सिंह राजपाल, कोलंबिया ग्रुप के सचिव हरजीत सिंह हूरा व डायरेक्टर रविंदर सिंह हूरा भी उपस्थित थे।





26 April 2019

ग्राम टेकारी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार 28 अप्रैल को


हीमोग्लोबिन, बल्ड प्रेशर, मधुमेह और रक्त समूह की
पैथालाजी जांच भी निःशुल्क होगी दवाओं का भी निःशुल्क वितरण

रायपुर, 26 अप्रैव 2019,  गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और कोलम्बिया ग्रुप ऑफ इस्टीयूशन व्दारा विधानसभा के पास स्थित टेकारी ग्राम में रविवार 28 अप्रैल को ग्रामवासियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। कोलम्बिया कालेज के परिसर में आयोजित प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे चलने वाले शिविर में एनएच एमएमआई नारायना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अरबिन्दों नेत्र चिकित्सालय, समर्पण हॉस्पिटल मोवा और कान्हा ग्रुप की भी भागीदारी होगी।
एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बाम्बरा ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ग्रामवासियों को निःशुल्क जांच कर इलाज करेगी। शिविर में जनरल फिजिशिय़न, शिशु रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग, शल्य चिकित्सा, रक्त एवं कैंसर रोग के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। शिविर में महिला शल्य़ चिकित्सक स्तन रोग एवं स्तन कैंसर की जानकारी भी देंगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन “सरबत का भला” के उद्देश्य से गत एक वर्ष से सामाजिक सेवा के कार्यों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य़ तथा सिक्ख परिवारों के जोड़े रखने कि दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। एसोसियेशन ने चिकित्सा के क्षेत्र के अंतर्गत महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में आम लोगों को उचित मूल्य पर दवा उपलब्ध कराने हेतु एक मेडिकल स्टोर का संचालन कर रही है तथा गुरुव्दारा परिसर में नियमित रुप से विशेषज्ञ डाक्टरों की निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सेवा उपलब्ध करा रही है।

10 March 2019

नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना शिविर का उद्देश्य


छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का निःशुल्क चिकित्सा शिविर
शिविर में 1229 ने कराया पंजीयन, स्कूली छात्रों ने रक्त समूह की कराई जांच


रायपुर, 10 मार्च 2019, रायपुर के नागरिक स्वस्थ जीवन जीएं तथा खुशहाल रहें, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने आज पुरैना के शासकीय माध्यमिक शाला में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में पुरैना क्षेत्र के नागरिकों सहित अमलीडीह, न्यू राजेन्द्रगर और काशीराम नगर के नागिरकों ने काफी संख्या में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. भामरा ने बताया की सिक्ख गुरुओं ने सरबत का भला करने को जो उपदेश दिया है उसके अनुसार एसोसियेशन ने जनता की सेवा भावना से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम् से एसोसियेशन लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक भी कर रहा है।

  शिविर में ब्लड प्रेशर और डॉयबिटिज के 246 मरीज आए, नेत्र रोग के 216, हड्डी रोग के 104, शिशु रोग के 168, सामान्य रोग के 176, स्त्री रोग के 146 तथा एक्युप्रेशर के 58 मरीजों का इलाज किया गया। चर्म रोग से संबंधित 115 पंजीयनकर्ताओं को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. टुटेजा के क्लीनिक रिफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जाएगा । हडडी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जी.एस. बच्चू ने बताया कि ज्यादा तर कमर और घुटने दर्द के मरीज आए। इसी प्रकार एक्युप्रेशर चिकित्सा हेतु आए मरीजों ने गर्दन, कमर तथा घुटनों के दर्द की जांच के बाद एक्युप्रेशर थेरापिस्ट राजपाल सिंह ने उनका इलाज किया। चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, रक्त समूह तथा डॉयबिटीज की पैथालाजी जांच भी की गई। नेत्र रोगों की जांच के लिए अरबिन्दों हॉस्पिटल की एक एसी मोबाईल वैन विशेष रुप से भेजी थी जिसमें आखों के जांच के लिए आधुनिक मशीनें लगी है। इसके माध्यम से आंखो की जांच शिविर में की गई। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपने रक्त समूह की जांच कराई।

शिविर में मेडिसिन के डॉ. मनोज सोनी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेष शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ ड़ॉ.किरण मलहोत्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ. जी.एस.बच्चू, सर्जरी के डॉ. गंभीर सिंह व डॉ. मंजू सिंङ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद सक्सेना, डॉ. नीरजा सक्सेना, डॉ. किरण अग्रवाल, डॉ. मीनाक्षी मसीह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन पीतलवारा, डॉ. दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभी चोपड़ा, डॉ सोनम सिंह ठाकुर, डॉ. यशिका साधवानी ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें दवाईयां दी. कई मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आगे का इलाज कराने के लिए भी जानकारी दी गई। एसोसियेशन ने शिविर में आए मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी ।
इस अवसर पर संयोजक जी.एस.बॉम्बरा, जे.एस. जब्बल, ए.एस. प्लाहा, ए.एस.सलूजा, आर.एस. आजमानी, एस.एस.खनूजा, भजन सिंह छाबड़ा, एच.एस.धींगरा, जगजीत सिंह खनूजा, अमरीक सिंह गिल, एम.एस. सलूजा, लक्षमण सिंह, भूपेन्द्र सिंह खालसा, अमोलक सिंह, गुरदीप सिंह राजपाल, दीप सिंह जब्बल, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टी.एस. जब्बल, अजीत सिंह राजपाल, डॉ. रविन्द्र बॉम्बरा, दलजीत कौर, हरप्रीत कौर और अमृत कौर बाबरा उपस्थित थी।













09 March 2019

विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ पुरैना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल


10 मार्च 2019, प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक

रायपुर 9 मार्च 2019, विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से कल पुरैना में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पुरैना बिजली ऑफिस के पीछे श्रीराम विहार के सामने स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में कल 10 मार्च 2019 को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित चिकित्सा शिविर में श्री गुरु सिंग सभा, महावीर नगर, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, अरविंदो आई हॉस्पिटल, कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल, गुरु मेडिकेयर के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, अलौकिक कीर्तन समागम के सरदार प्रीतपाल सिंह चंडोक बेबीलॉन इंटरनेशनल के सरदार जगदीश सिंह खनूजा विशेष रुप से उपस्थित रहेगे।
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बाम्बरा के अनुसार शिविर में सामान्य रोग, हड़डी रोग, स्त्री रोग, शिशु होग, रक्त एवं कैंसर, एक्युप्रेशर, नेत्र रोग,चर्म रोग, दंत रोग, मधुमेह रोग, कान नाक गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। शिविर में बल्ड प्रेशर सहित विभिन्न पैथालॉजी जांच भी की जाएगी। उल्लेखनीय है की एसोसियेशन चिकित्सा के क्षेत्र में गत एक वर्ष से कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में उचित मूल्य पर दवा हेतु मेडिकल स्टोर तथा नियमित रुप से विशेषज्ञ डॉक्टरों की निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई है।

08 March 2019

ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां हर घर में पैदा हों – श्रीमती अनिला भेंड़िया

महिला दिवस पर पहली बार छत्तीसगढ़ की 7 सिक्ख बेटियां हुई सम्मानित
रायपुर, 8 मार्च 2019, छत्तीसगढ़ में सिक्ख समाज ने बेटियों को शिक्षा और सेवा की भावना दे कर से रूढ़िवादी विचारधारा वाले लोगों के सामने एक मिसाल पैदा की है। ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां हर घर में पैदा हों जो समाज और प्रदेश को गौरान्वित करती है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और पंजाबी वूमन वेलफेयर कल्चर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 7 सिक्ख महिलाओं को उनकी उपलब्धियों लिए सम्मानित करते हुए यह बात कही। विश्व महिला दिवस के अवसर पर होटल एम्ब्रोशिया में आयोजित इस समारोह में रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने कहा कि सिक्ख परिवार की इन 7 बेटियों ने अपने परिवार, समाज का ही नहीं पूरे देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां ज्यादा ईमानदारी और मेहनत से कार्य करती है।
छत्तीसगढ़ में पहली बार सिक्ख एसोसियेशन ने सिकख महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया उनमें लंदन के मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी लंदन से टेलीविजन प्रोडक्शन की पढ़ाई के बाद बीबीसी के लिए काम कर चुकी टेलिविजन प्रोडूसर पारूल खुराना, लंदन कालेज फैशन से मास्टर्स की डिग्री कर पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री, मॉडल व एंकर पॉपी जब्बल, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत मैट्स विश्वविद्यालय की डीन (एजुकेशन) डॉ. परविन्दर हंसपाल, बिलासपुर में कार्यरत प्रथम सत्र एवं व्यवहार न्यायधीश सतप्रीत कौर छाबड़ा, मुंगेली में कार्यरत उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, आईटी इंजीनियरिंग करने के बाद उप पुलिस अधीक्षक बनीं और रायपुर में कार्यरत रशमीत कौर छाबड़ा, मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत डॉ. जसलीन कौर गरचा को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और विधायक कुलदीप जुनेजा ने शाल और सम्मान पत्र दे कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बाम्बरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की इन बेटियों ने छत्तीसगढ़ से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज और प्रदेश का नाम रौशन किया है। इनके सम्मान से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होनें एसोसियेशन व्दारा चिकित्सा, शिक्षा और परिवार परामर्श केन्द्र व्दारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इस मौके में पंजाबी वूमन वेलफेयर कल्चर सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती गुरुशरण पाल गरचा ने उनकी सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश श्री इन्दर सिंह उबोवेजा सहित श्रीमती रविन्द्र कौर बाम्बरा, श्रीमती तजिन्दर कौर ग्रेवाल, श्रीमती पिंकी जब्बल, श्रीमती संतवत कौर,श्रीमती सुरिन्दर कौर खुराना, श्रीमती इकबार कौर, श्रीमती रजिन्द्र खनूजा,श्रीमती अमरजीत कौर, श्रीमती मनी आहूलवालिया, अवतार कौर, ए.एस. प्लाहा, जे.एस. जब्बल, कुलदीप छाबड़ा, बी.एस.सलूजा, आरएस आजमानी, कुलदीप छाबडा, डॉ. (कर्नल) रवि गुप्ता, डॉ. (श्रीमती) किरण गुप्ता, अजीत सिंह राजपाल, डॉ. जी.एस.बच्चू, एम.एस. सलूजा उपस्थित थे।






07 March 2019

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 6 सिक्ख महिलाएं सम्मानित होगी


छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रतिभाशाली सिक्ख महिलाए होगीं सम्मानित

रायपुर, 7 मार्च 2019, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को पहली बार विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली 6 सिक्ख महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और पंजाबी वूमन वेलफेयर कल्चर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च को होटल एम्ब्रोशिया, जी.ई. रोड रायपुर में शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया 6 सिक्ख महिलाओं को सम्मानित करेगीं। इस अवसर पर रायपुर नगर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित होगें. 
एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बाम्बरा ने बताया कि इनमें मुंबई में कार्यरत पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री, मॉडल - एंकर पॉपी जब्बल, बिलासपुर में कार्यरत प्रथम सत्र एवं व्यवहार न्यायधीश सतप्रीत कौर छाबड़ा, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में डीन डॉ. परविन्दर हंसपाल, रायपुर में कार्यरत उप पुलिस अधीक्षक रशमीत कौर चावला, मुंगेली में कार्यरत उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा मैनेजमैंट शिक्षा के क्षेत्र में रायपुर में कार्यरत डॉ. जसलीन कौर गरचा को सम्मानित किया जाएगा। एसोसियेशन के संयोजक श्री बाम्बरा ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन सिक्ख महिलाओं ने अपने कार्यों से सिक्ख समाज को गौरान्वित किया है। इनके कार्यों से समाज की अन्य महिलाएं और बेटियां भी प्रेरित हो इसीलिए सिक्ख महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।