10 January 2023

     छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने दृष्टि दिव्यांग छात्राओं से की मुलाकात

छात्राओं को भेट देने गए कृपाल सिंह झांस ने 

मृत्यु उपरांत अपनी आंखे दान देने की घोषणा की


रायपुर/ 10 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने कल हीरापुरा स्थित नेशनल एसोसियेशन फार द ब्लांईडस की रायपुर शाखा के दृष्टि दिव्यांग छात्राओं से मुलाकात कर उनके क्रियाकलापों की जानकारी ली। एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा साथ गए सदस्यों ने चेन्नई आईआईटी के विशेषज्ञों व्दारा विशेष रुप से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से दृष्टि दिव्यांग छात्राओं को कम्पूटर की पढ़ाई करते देखा। इसके बाद 'प्रेरणा' छात्रावास परिसर में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया।

      इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से छात्राओं को नरम वाले 120 गरम कम्बलों की भेंट दी। एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा ने 'प्रेरणा' संस्था की छात्राओं के भोजन के लिए नगद राशि के रुप में रुपए 5100/- सहयोग दिया। एक अन्य सदस्य लखिन्दर सिंह चावला ने 5100 रुपए सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर एसोसियेशन के सदस्य सरदार कृपाल सिंह झांस ने मृत्यु उपरांत अपनी आखें दान देने की घोषणा की।



      05 मार्च 1986 से संचालित हो रहे नेशनल एसोसियेशन फार द ब्लांईडस की रायपुर शाखा की शुरुआत 7 छात्राओं से हुई थी और आज यहां 114 छात्राएं निवासरत हैं। संस्था के सचिव नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कामरान सहित अध्यक्ष श्री अनिल कोचेरिया, उपाध्यक्ष श्री बी.के.जी. नायड़ू, शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आर. वाय. तिवारी ने बताया कि हमारे यहां की बच्चियां काफी योग्य हैं उन्हें लोगों से सहायता और सहानुभूति तो काफी मिलती है पर वे जब नौकरी के लिए जाती है तो उनको समाज से सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि यहां रह रही छात्राएं समाज के सभी वर्गों से हैं। उनके परिजन यहां नियमित रुप से आते हैं। टी.एस.जब्बल नें छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सैनिकों की भांति आगे बढ़ें उन्हे कामयाबी जरूर मिलेगी। कनाड़ा से आए सरबजीत सिंह गरेवाल ने कहा कि मेरी सभी बच्चों से अनुरोध है कि वे नियमित रुप से व्यायाम भी करें। इससे उनमें स्फूर्ति और उर्जा बनी रहेगी। सदस्य जे.एस.जब्बल ने कहा कि सभी बच्चों को हम होगें कामयाब से प्रेरित हो कर नियमित रुप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। ''प्रेरणा'' में शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि इन छात्राओं के लिए काम कर रहे शिक्षक एवं व्यवस्था में जुड़े सभी लोग सेवा भाव से जुड़े हैं। छात्राओं ने इस मौके पर रायपुर की गली मोहल्लों में स्वच्छता अभियान का लोकप्रिय गीत भी सुनाया।


      डॉ. कामरान ने बताया कि विभिन्न गुरुव्दारों से भी हमें सहायता मिलती रहती है। सहायता का आलम ये है कि लोग हमारे यहां अतिथि की तरह आते हैं और परिवार के सदस्य बन कर जाते है। परिवार के सदस्य होने का अहसास कर वे यहां आते रहते हैं। दृष्टि दिव्यांग के लिए संचालित 'प्रेरणा' छात्रावास में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस.बॉम्बरा, सचिव दीप सिंह जब्बल, आर.एस. आजमानी,अवतार सिंह प्लाहा, बी.एस. सलूजा, लखिन्दर सिंह चावला, के.एस. झांस, टी.एस. जब्बल, तेजपाल सिंह हंसपाल उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment