29 April 2019

ऐसे सेवाभावी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बार – बार किया जाए – श्रीमती अनिता शर्मा


ग्राम टेकारी में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
दवाईयों का निःशुल्क वितरण, मधुमेह, हीमोग्लोबिन,रक्त समूह की पैथालाजी जांच भी
अगला स्वास्थ्य शिविर 19 मई को टाटीबंध के अग्रसेन भवन में होगा

रायपुर, 29 अप्रैल 2019धरसींवा की विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र धरसींवा में अस्पताल और अन्य अधोसंरचना की सुविधाएं तो हैं पर यहां डॉक्टरों की काफी कमी है ऐसे में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन व्दारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर की सेवा भावना सराहनीय है। वे काफी समय तक शिविर में रहीं और उन्होंने विभिन्न ग्रावों से आने वाले मरीजों से भी चर्चा की। शिविर में अरबिन्दों नेत्रालय की मोबाईल वैन जिसमें आंखों का परीक्षण किया जा रहा था लोगों का आकर्षण का केन्द्र रही।
श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और कोलंबिया ग्रुप ऑफ इस्टीयूशन व्दारा विधानसभा के पास स्थित ग्राम टेकारी में रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था। इसमें ग्राम टेकारी, बरौंदा, भुरकोनी, बरबन्दा, नरहदा, गिरौद, मांढर सहित आसपास के गांवों के लगभग 900 महिला, पुरुष और बच्चों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आसपास के गांवों से आने जाने वालों के लिए कोलंबिया स्कूल की बसों का भी इंतजाम किया गया था। शिविर में आवश्यकतानुसार मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं | कोलम्बिया कालेज के परिसर में आयोजित इस शिविर में एनएचएमएमआई नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अरबिन्दों नेत्र चिकित्सालय, समर्पण हॉस्पिटल मोवा और कान्हा ग्रुप की भागीदारी रही।
एसोसियेशन के पदाधिकारी  ए.एस. प्लाहा, जे.एस जब्बल और एम एस सलूजा ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों व्दारा की गई जांच में मेडिसिन, आंखों के रोग, चर्म रोग तथ स्त्री रोग के मरीजों ने काफी संख्या में अपना परीक्षण कराया। डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें बीमारी के प्रति सावधान रहने तथा साफ सफाई से रहने की सलाह दी।
इस स्वास्थ्य शिविर में एमएमआई हॉस्पिटल के डॉ. अजय मिश्रा, डॉ अदिति शर्मा, डॉ अरुण अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ ड़ॉ किरण मलहोत्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कुलदीप सिंह छाबड़ा डॉ जी एस बच्चू, सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ गंभीर सिंह, डॉ मंजू सिंह, अरविंदो नेत्र हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद सक्सेना की पूरी टीम अपने मोबाइल वैन के साथ उपस्थित थे। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ राजेन्द्र सिंह टुटेजा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभी चोपड़ा, डॉ सोनम सिंह ठाकुर, डॉ यशिका उपस्थित थे। शिविर में  कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉ सचिन, डॉ सुमन तथा एक्यूप्रेशर थेरैपिस्ट डॉ राजपाल ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं दवाईयां दी। शिविर में महिला चिकित्सक मंजू सिंह ने स्तन रोग एवं स्तन कैंसर के लक्षणों व उपचार की जानकारी दी | शिविर में आवश्कतानुसार सभी मरीजों को निशुल्क दवाईयां दी गईं।
एसोसियेशन के सचिव जे.एस. जब्बल ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अगला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आगामी 19 मई को टाटीबंध की उद्या सोसायटी स्थित अग्रेसन भवन में में होगा। शिविर में अवतार सिंह प्लाहा, आर.एस. आजमानी, एस.एस.खनूजा, भजन सिंह छाबड़ा, एच.एस.धींगराअमरीक सिंह गिल, ए.एस. सलूजा, भूपेन्द्र सिंह खालसा, अमोलक सिंह, गुरदीप सिंह राजपाल, दीप सिंह जब्बल, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टी एस जब्बल, अजीत सिंह राजपाल, कोलंबिया ग्रुप के सचिव हरजीत सिंह हूरा डायरेक्टर रविंदर सिंह हूरा भी उपस्थित थे।





26 April 2019

ग्राम टेकारी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार 28 अप्रैल को


हीमोग्लोबिन, बल्ड प्रेशर, मधुमेह और रक्त समूह की
पैथालाजी जांच भी निःशुल्क होगी दवाओं का भी निःशुल्क वितरण

रायपुर, 26 अप्रैव 2019,  गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और कोलम्बिया ग्रुप ऑफ इस्टीयूशन व्दारा विधानसभा के पास स्थित टेकारी ग्राम में रविवार 28 अप्रैल को ग्रामवासियों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। कोलम्बिया कालेज के परिसर में आयोजित प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे चलने वाले शिविर में एनएच एमएमआई नारायना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अरबिन्दों नेत्र चिकित्सालय, समर्पण हॉस्पिटल मोवा और कान्हा ग्रुप की भी भागीदारी होगी।
एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बाम्बरा ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ग्रामवासियों को निःशुल्क जांच कर इलाज करेगी। शिविर में जनरल फिजिशिय़न, शिशु रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग, शल्य चिकित्सा, रक्त एवं कैंसर रोग के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। शिविर में महिला शल्य़ चिकित्सक स्तन रोग एवं स्तन कैंसर की जानकारी भी देंगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन सरबत का भलाके उद्देश्य से गत एक वर्ष से सामाजिक सेवा के कार्यों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य़ तथा सिक्ख परिवारों के जोड़े रखने कि दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। एसोसियेशन ने चिकित्सा के क्षेत्र के अंतर्गत महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में आम लोगों को उचित मूल्य पर दवा उपलब्ध कराने हेतु एक मेडिकल स्टोर का संचालन कर रही है तथा गुरुव्दारा परिसर में नियमित रुप से विशेषज्ञ डाक्टरों की निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सेवा उपलब्ध करा रही है।

10 March 2019

नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना शिविर का उद्देश्य


छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का निःशुल्क चिकित्सा शिविर
शिविर में 1229 ने कराया पंजीयन, स्कूली छात्रों ने रक्त समूह की कराई जांच


रायपुर, 10 मार्च 2019, रायपुर के नागरिक स्वस्थ जीवन जीएं तथा खुशहाल रहें, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने आज पुरैना के शासकीय माध्यमिक शाला में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में पुरैना क्षेत्र के नागरिकों सहित अमलीडीह, न्यू राजेन्द्रगर और काशीराम नगर के नागिरकों ने काफी संख्या में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. भामरा ने बताया की सिक्ख गुरुओं ने सरबत का भला करने को जो उपदेश दिया है उसके अनुसार एसोसियेशन ने जनता की सेवा भावना से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम् से एसोसियेशन लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक भी कर रहा है।

  शिविर में ब्लड प्रेशर और डॉयबिटिज के 246 मरीज आए, नेत्र रोग के 216, हड्डी रोग के 104, शिशु रोग के 168, सामान्य रोग के 176, स्त्री रोग के 146 तथा एक्युप्रेशर के 58 मरीजों का इलाज किया गया। चर्म रोग से संबंधित 115 पंजीयनकर्ताओं को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. टुटेजा के क्लीनिक रिफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जाएगा । हडडी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जी.एस. बच्चू ने बताया कि ज्यादा तर कमर और घुटने दर्द के मरीज आए। इसी प्रकार एक्युप्रेशर चिकित्सा हेतु आए मरीजों ने गर्दन, कमर तथा घुटनों के दर्द की जांच के बाद एक्युप्रेशर थेरापिस्ट राजपाल सिंह ने उनका इलाज किया। चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, रक्त समूह तथा डॉयबिटीज की पैथालाजी जांच भी की गई। नेत्र रोगों की जांच के लिए अरबिन्दों हॉस्पिटल की एक एसी मोबाईल वैन विशेष रुप से भेजी थी जिसमें आखों के जांच के लिए आधुनिक मशीनें लगी है। इसके माध्यम से आंखो की जांच शिविर में की गई। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपने रक्त समूह की जांच कराई।

शिविर में मेडिसिन के डॉ. मनोज सोनी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेष शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ ड़ॉ.किरण मलहोत्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ. जी.एस.बच्चू, सर्जरी के डॉ. गंभीर सिंह व डॉ. मंजू सिंङ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद सक्सेना, डॉ. नीरजा सक्सेना, डॉ. किरण अग्रवाल, डॉ. मीनाक्षी मसीह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन पीतलवारा, डॉ. दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभी चोपड़ा, डॉ सोनम सिंह ठाकुर, डॉ. यशिका साधवानी ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें दवाईयां दी. कई मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आगे का इलाज कराने के लिए भी जानकारी दी गई। एसोसियेशन ने शिविर में आए मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी ।
इस अवसर पर संयोजक जी.एस.बॉम्बरा, जे.एस. जब्बल, ए.एस. प्लाहा, ए.एस.सलूजा, आर.एस. आजमानी, एस.एस.खनूजा, भजन सिंह छाबड़ा, एच.एस.धींगरा, जगजीत सिंह खनूजा, अमरीक सिंह गिल, एम.एस. सलूजा, लक्षमण सिंह, भूपेन्द्र सिंह खालसा, अमोलक सिंह, गुरदीप सिंह राजपाल, दीप सिंह जब्बल, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टी.एस. जब्बल, अजीत सिंह राजपाल, डॉ. रविन्द्र बॉम्बरा, दलजीत कौर, हरप्रीत कौर और अमृत कौर बाबरा उपस्थित थी।













09 March 2019

विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ पुरैना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल


10 मार्च 2019, प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक

रायपुर 9 मार्च 2019, विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से कल पुरैना में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पुरैना बिजली ऑफिस के पीछे श्रीराम विहार के सामने स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में कल 10 मार्च 2019 को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित चिकित्सा शिविर में श्री गुरु सिंग सभा, महावीर नगर, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, अरविंदो आई हॉस्पिटल, कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल, गुरु मेडिकेयर के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, अलौकिक कीर्तन समागम के सरदार प्रीतपाल सिंह चंडोक बेबीलॉन इंटरनेशनल के सरदार जगदीश सिंह खनूजा विशेष रुप से उपस्थित रहेगे।
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बाम्बरा के अनुसार शिविर में सामान्य रोग, हड़डी रोग, स्त्री रोग, शिशु होग, रक्त एवं कैंसर, एक्युप्रेशर, नेत्र रोग,चर्म रोग, दंत रोग, मधुमेह रोग, कान नाक गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। शिविर में बल्ड प्रेशर सहित विभिन्न पैथालॉजी जांच भी की जाएगी। उल्लेखनीय है की एसोसियेशन चिकित्सा के क्षेत्र में गत एक वर्ष से कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में उचित मूल्य पर दवा हेतु मेडिकल स्टोर तथा नियमित रुप से विशेषज्ञ डॉक्टरों की निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई है।

08 March 2019

ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां हर घर में पैदा हों – श्रीमती अनिला भेंड़िया

महिला दिवस पर पहली बार छत्तीसगढ़ की 7 सिक्ख बेटियां हुई सम्मानित
रायपुर, 8 मार्च 2019, छत्तीसगढ़ में सिक्ख समाज ने बेटियों को शिक्षा और सेवा की भावना दे कर से रूढ़िवादी विचारधारा वाले लोगों के सामने एक मिसाल पैदा की है। ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां हर घर में पैदा हों जो समाज और प्रदेश को गौरान्वित करती है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और पंजाबी वूमन वेलफेयर कल्चर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 7 सिक्ख महिलाओं को उनकी उपलब्धियों लिए सम्मानित करते हुए यह बात कही। विश्व महिला दिवस के अवसर पर होटल एम्ब्रोशिया में आयोजित इस समारोह में रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने कहा कि सिक्ख परिवार की इन 7 बेटियों ने अपने परिवार, समाज का ही नहीं पूरे देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां ज्यादा ईमानदारी और मेहनत से कार्य करती है।
छत्तीसगढ़ में पहली बार सिक्ख एसोसियेशन ने सिकख महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया उनमें लंदन के मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी लंदन से टेलीविजन प्रोडक्शन की पढ़ाई के बाद बीबीसी के लिए काम कर चुकी टेलिविजन प्रोडूसर पारूल खुराना, लंदन कालेज फैशन से मास्टर्स की डिग्री कर पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री, मॉडल व एंकर पॉपी जब्बल, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत मैट्स विश्वविद्यालय की डीन (एजुकेशन) डॉ. परविन्दर हंसपाल, बिलासपुर में कार्यरत प्रथम सत्र एवं व्यवहार न्यायधीश सतप्रीत कौर छाबड़ा, मुंगेली में कार्यरत उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, आईटी इंजीनियरिंग करने के बाद उप पुलिस अधीक्षक बनीं और रायपुर में कार्यरत रशमीत कौर छाबड़ा, मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत डॉ. जसलीन कौर गरचा को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और विधायक कुलदीप जुनेजा ने शाल और सम्मान पत्र दे कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बाम्बरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की इन बेटियों ने छत्तीसगढ़ से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज और प्रदेश का नाम रौशन किया है। इनके सम्मान से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होनें एसोसियेशन व्दारा चिकित्सा, शिक्षा और परिवार परामर्श केन्द्र व्दारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इस मौके में पंजाबी वूमन वेलफेयर कल्चर सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती गुरुशरण पाल गरचा ने उनकी सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश श्री इन्दर सिंह उबोवेजा सहित श्रीमती रविन्द्र कौर बाम्बरा, श्रीमती तजिन्दर कौर ग्रेवाल, श्रीमती पिंकी जब्बल, श्रीमती संतवत कौर,श्रीमती सुरिन्दर कौर खुराना, श्रीमती इकबार कौर, श्रीमती रजिन्द्र खनूजा,श्रीमती अमरजीत कौर, श्रीमती मनी आहूलवालिया, अवतार कौर, ए.एस. प्लाहा, जे.एस. जब्बल, कुलदीप छाबड़ा, बी.एस.सलूजा, आरएस आजमानी, कुलदीप छाबडा, डॉ. (कर्नल) रवि गुप्ता, डॉ. (श्रीमती) किरण गुप्ता, अजीत सिंह राजपाल, डॉ. जी.एस.बच्चू, एम.एस. सलूजा उपस्थित थे।






07 March 2019

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 6 सिक्ख महिलाएं सम्मानित होगी


छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रतिभाशाली सिक्ख महिलाए होगीं सम्मानित

रायपुर, 7 मार्च 2019, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को पहली बार विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली 6 सिक्ख महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और पंजाबी वूमन वेलफेयर कल्चर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च को होटल एम्ब्रोशिया, जी.ई. रोड रायपुर में शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया 6 सिक्ख महिलाओं को सम्मानित करेगीं। इस अवसर पर रायपुर नगर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित होगें. 
एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बाम्बरा ने बताया कि इनमें मुंबई में कार्यरत पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री, मॉडल - एंकर पॉपी जब्बल, बिलासपुर में कार्यरत प्रथम सत्र एवं व्यवहार न्यायधीश सतप्रीत कौर छाबड़ा, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में डीन डॉ. परविन्दर हंसपाल, रायपुर में कार्यरत उप पुलिस अधीक्षक रशमीत कौर चावला, मुंगेली में कार्यरत उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा मैनेजमैंट शिक्षा के क्षेत्र में रायपुर में कार्यरत डॉ. जसलीन कौर गरचा को सम्मानित किया जाएगा। एसोसियेशन के संयोजक श्री बाम्बरा ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन सिक्ख महिलाओं ने अपने कार्यों से सिक्ख समाज को गौरान्वित किया है। इनके कार्यों से समाज की अन्य महिलाएं और बेटियां भी प्रेरित हो इसीलिए सिक्ख महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।



20 January 2019

रायपुर में सिक्ख समाज व्दारा मेडिकल कालेज शुरु करने की पहल



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलेगा सिक्ख समाज का प्रतिनिधि मंडल – गुरुमुख सिंह होरा
सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने कई अच्छे कार्य किए – कुलदीप सिंह जुनेजा
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अव्वल आने वाले एक सिक्ख
छात्र - छात्रा को हर साल मिलेगा माता दलजीत कौर राजपाल स्वर्ण पदक

 
रायपुर, 20 जनवरी 2 019, राज्य़ शासन की मदद से राजधानी रायपुर में एक नया मेडिकल कालेज खोले जाने की दिशा में सिक्ख समाज ने पहल की है। इस हेतु सिक्ख समाज का एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उनके समक्ष प्रस्ताव रखेगा । धमतरी के पूर्व विधायक सरदार गुरुमुख सिंह होरा ने कल मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में उक्त बातें कहीं। इस अवसर पर रायपुर नगर उत्तर के विधायक सरदार कुलदीप सिंह जुनेजा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे।



"सरबत का भला" के उद्देश्य से गठित छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के स्थापना के एक साल पूर्ण होने पर आयोजित लोहड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। मुख्य अतिथि सरदार होरा ने कहा कि एसोसियेशन ने चिकित्सा के क्षेत्र में मानव सेवा के कार्य शुरु कर सिक्ख गुरुओं के उपदेशों के अनुसार सेवा भावना का परिचय दिया है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रायपुर नगर उत्तर के विधायक सरदार कुलदीप सिंह जुनेजा ने कहा कि एसोसियेशन ने पिछले एक वर्ष में जो काम किया है इसके कारण लोग संस्था को जानने लगे हैं। उन्होंने कहा अच्छी नीयत से काम करने पर लोग स्वयं ऐसी संस्थाओं से जुड़ते चले जाते हैं और समाज सेवा में उनकी मदद करते है। उन्होंने कहा कि विधायक के रुप में जो भी सहयोग अपेक्षित होगा वे उसे पूरा करेगें। संस्था के संयोजक सरदार जे.एस. भामरा ने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा और परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से हम सरबत दा भला के उद्देश्य से मानव सेवा का कार्य कर रहे हैं. अभी तो हमने शुरुआत भर की है, अब आगे सबके सहयोग से इसी क्षेत्र में मानव सेवा का कार्य लगातार करेगें।

एसोसियेशन के सचिव सरदार जे.एस. जब्बल ने बताया कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अव्वल आने वाले सिक्ख परिवार के एक छात्र और एक छात्रा को शंकरनगर के राजपाल परिवार जो कि एसोसियेशन के सदस्य भी है उनके व्दारा इस वर्ष से एक गोल्ड मेडल दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह स्वर्ण पदक माता राजपाल परिवार की माता जी स्वर्गीय माता दलजीत कौर राजपाल की स्मृति में हर वर्ष दिया जाएगा। सरदार जब्बल ने बताया कि एसोसियेशन के गठन के एक वर्ष में कई कार्यक्रम किए गए हैं जिसमें समाज के लिए सिक्ख अधिकारियों के योगदान पर सेमीनार, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर गाईडेंस सेमीनार, सिक्ख इतिहास और परंपरा विषय पर दुर्ग व रायपुर में सेमीनार, विशेषज्ञ डाक्टरों की सहायता से निःशुल्क मेडिकल कंसलटेंसी सेन्टर प्रारंभ किया गया। डायबिटीज (मधुमेह) का नि:शुल्क परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन महावीर नगर गुरुव्दारा स्थित गुरु अंगद देव साहिब जी क्लीनिक में किया गया। उन्होंने बताया कि क्लीनिक में विशेषज्ञ डॉक्टर्स भी बड़े ही सेवा भाव से निःशुल्क सेवाएं दे रहे हैं. इनमें डॉ. किरण मलहोत्रा, डॉ. जी.एस.बच्चू, डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ. कल्याण सेन गुप्ता, डॉ. विकास गोयल,डॉ. मीनल गोयल, डॉ. (कर्नल) रवि गुप्ता, डॉ. (श्रीमती) किरण गुप्ता, डॉ. अरविंद सक्सेना, डॉ. गंभीर सिंह, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. सुरुचि अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल, राजेन्द्र टुटेजा, डॉ. आशीष ओजला, डॉ. मानिक मोहित मानिक, डॉ. रुचि ओजला, एक्युप्रेशर थेरेपिस्ट सरदार राजपाल सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त "परिवार परामर्श केन्द्र" के माध्यम से सिक्ख समाज के टूटते और बिखरते परिवारों को जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सरदार एम.एस. सलूजा ने एक साल के आय-व्यय की जानकारी भी दी।