24 July 2022

 ️

🔴🟢🔵🟡🟤🟠🔴🟢🔵🟡🟤🟠🔴🟢🔵🟡🟤🟠🔴
CGSOWA, RAIPUR (C.G.) Accepts DONATIONS
for it's Nobal Cause "Sarbat Ka Bhala"
Chhattisgarh Sikh Officers Welfare Association (CGSOWA) Raipur is a charitable organization formed in January 2018 by the Retired and Serving officers from Central and State Government, Allied Services and other Corporate Offices. CGSOWA is working for the Noble cause "Sarbat da Bhala". The organization is working in the field of Health, Education and Family Counseling to bring happiness of the people.
For this Noble work CGSOWA, Raipur accepts DONATIONS through Punjab National Bank, Telibandha Branch, RAIPUR (Chhattisgarh), Account Name : Chhattisgarh Sikh Officers Welfare Association,Raipur, Account No : 6114002100003781, IFSC Code : PUNB0611400, Donation Exemption vs 12 clause(IV) of first proviso to subsection (5) of section 80G Unique Registration Number : AADAC5890JF20221,Valid from 31.05.22 to AY 2025-2026. PAN No : AADAC5890J
For any Query Call : Sardar D.S. Jabbal - 09425236989 or Email us : cgsowa.raipur@gmail.com
                                                      🔴🟢🔵🟡🟤🟠🔴🟢🔵🟡🟤🟠🔴🟢🔵🟡🟤🟠🔴 

 


कोलंबिया स्कूल में तीन संस्थाओं ने किया 100 पौधों का रोपण

 12वीं में 96.60 प्रतिशत अंक पाने वाली रिद्दिमा का हुआ सम्मान


     रायपुर 24 जुलाई 2022/ कोलंबिया ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन के परिसर में कल कोलंबिया स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन की ओर से संयुक्त रुप से वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर फलों के साथ ऑक्सीजन देने वाले 100 पौधों का रोपण किया गया। लगभग 30 एकड़ में फैले परिसर में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने दो साल पहले भी पौधरोपण किया था।



      कल 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने पर कोलंबिया स्कूल की हेड गर्ल रिद्दिमा तनवानी जिसने 96.60 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया उसे भी एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने सम्मानित किया गया। स्कूल के 10वीं के दिव्यांग छात्र सुधांशु झा को बेहतरीन प्रदर्शन कर कक्षा में तृतीय स्थान पर आने पर प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया।




      भिलाई इस्पात संयंत्र की की पूर्व प्राचार्या श्रीमती पिंकी जब्बल ने पौधरोपण से पहले कोलंबिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के छात्र छात्रों को संबोधित करते हुए वृक्षों से होने वाले लाभ, मिट्टी की गुणवत्ता और वर्मी कम्पोस्ट के फायदों के बारे में जानकारी दी। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविन्दर बॉम्बरा ने छात्रों और शिक्षकों के संबंधों में प्रकाश डाला। इस अवसर पर कोलंबिया ग्रुप ऑफ इंस्टीटूयूशन के चेयरमैन किशोर जादवानी, सचिव हरजीत सिंह हुरा, लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन की श्रीमती कमलेश चावला,छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के दीप सिंह जब्बल,ए.एस.प्लाहा,जगदीश सिंह,एच.एस. धींगरा, डी.एस. डडियाला, बी.एस. सलूजा,आर.एस, आर.एस.आजमानी, सी.एस. बाजवा, अमोलक सिंह, अमरजीत सिंह विरदी, कुलदीप सिंह छाबड़ा, के.एस. झांस, जसदेव सिंह बाबरा, भूपिन्दर सिंह, कोलंबिया स्कूल के प्रिसिंपल इवान स्मिथ इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य डॉ.एस. के मौलिक, फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर अमित रॉय उपस्थित थे।






02 July 2022

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स का हुआ सम्मान

  लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन और सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवा भावना को सराहा

निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चलने पर इलाज करवा स्वस्थ्य हो रहे हैं मरीज



     रायपुर 02 जुलाई 2022/ डॉक्टर्स डे पर कल लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने संयुक्त रुप से सेवाभावी विशेषज्ञ डॉक्टरों का महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में सम्मान किया। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने इस अवसर पर कहा कि "सरबत का भला" के उद्देश्य से संचालित हो रहे हमारे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने से मरीजों की गंभीर बीमारियों का समय से पहले पता चलने लगा है, फलस्वरुप मरीज समय रहते वे अपना ईलाज करवा कर स्वस्थ्य हो रहे है। हम ऐसे सेवाभावी डॉक्टरों की सेवा भावना से अभिभूत है।


     लॉयंस क्लब वीमेन और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने आज कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पण चतुर्मोहता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुरभि चतुर्मोहता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र सरॉफ, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबडा व डॉ. जी.एस. बच्चू, एक्युप्रेशर थेरपिस्ट गुरदीप सिंह राजपाल का डॉक्टर्स डे पर उनकी जनोपयोगी सेवाओं और उनकी सेवा भावना के लिए उन्हे श्रीफल और शाल से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि एसोसियेशन के विभिन्न निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में नेत्र रोग, ह्रदृय रोग, बाल रोग, दंत रोग, छाती रोग, हड्डी रोग, नाक-कान गला रोग, मूत्र रोग, कैंसर, न्यूरो सर्जन, स्त्री रोग, नेफ्रोलॉजी, हिमेटोलॉजी सहित होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक, स्ट्रेस मैनेजमेंट व फिजियोथैरपी की सेवाएं जनता को दी जा रही है।  


      कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर्स ने पदाधिकारिओ के साथ गुरव्दारा परिसर में पौधरोपण किया। विशेषज्ञ डॉक्टर्स के सम्मान में एसोसियेशन के सचिव दीप सिंह जब्बल, ए.एस. प्लाहा, जगदीश सिंह जब्बल, अमोलक सिंह, जगपाल सिंह, अमरजीत सिंह विरदी,कुलदीप सिंह छाबड़ा, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, टी.एस. जब्बल, भूपिन्दर सिंह लॉयंस क्लब रायपुर वीमेन की ओर से लायन डी.सी. श्रीमती कमलेश चावला, लॉयन छाया कटारिया,लॉयन अंजू सूद, लॉयन करुणा वर्मा, लॉयन श्रीमती रविन्दर बॉम्बरा,लॉय़न राजश्री गुप्ता,लॉयन गुंजन वर्मा लियो प्रेसिडेंट तनयजोत सिंह और लॉयन शुभा सिंह जी उपस्थित थी।