06 April 2024

 *विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रविवार 7 अप्रैल को महावीर नगर गुरुव्दारा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

*कई विशेषज्ञ डॉक्टरों व्दारा परीक्षण,जांच, परामर्श और निःशुल्क दवाएं भी*


 रायपुर, 06 अप्रैल 2024 / विश्व स्वास्थ दिवस के अवसर पर रविवार 7 अप्रैल को महावीर नगर गुरव्दारा के लंगर हॉल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा प्रातः 9 बजे से दोपहर 1.00 बजे किया गया है। इसमें जेसीआई मेडिको और मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल के विशेष डॉक्टर भी अपनी सेवाएं देगें। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा और अध्यक्ष एच.एस. धींगरा ने बताया कि डॉक्टरों व्दारा रोग परीक्षण के साथ डॉयबिटिज और ब्लड प्रेशर की जांच के साथ ही दवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएगी।


        स्वास्थ्य शिविर में एसोसियेशन की मेडिकल कमेटी के चेयरमेन और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों में ह्रदृय रोग विशेषज्ञ डॉ. बविन्दर चुग, नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर उमेशचन्द्र तिवारी, नाक-कान–गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना तिवारी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतेन्द्र सराफ व डॉ. मनीष गुप्ता, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी देवांगन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण मलहोत्रा, डॉ. शालिनी जैन, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. डिम्पल माखीजा, होमियोंपैथिक की डॉ. संथ्या साहू व्दारा रोगों की जांच की जाएगी तथा उचित परामर्श दिया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ एक्युप्रेशर थैरापिस्ट सरदार राजपाल सिंह व्दारा प्रेशर थैरेपी से उपचार किया जाएगा। त्रिवेणी डायनोस्टिक रायपुर व्दारा शिविर में रक्तचाप और मधुमेह का परीक्षण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा डॉक्टरों व्दारा सुझाई गई दवाएं भी मरीजों को निःशुल्क दी जाएगी। 


एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने सभी जरुरतमंदो को शिविर में प्रातः 9 से दोपहर 1.00 बजे के बीच आ कर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की है। शिविर में कोई भी व्यक्ति आ कर अपनी जांच करा सकता है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन जनवरी 2018 से चिकित्सा, शिक्षा और परिवारिक परामर्श केन्द्र के क्षेत्र में श्री गुरुनानद देव जी की उपदेश “सरबत का भला” के उद्देश्य से मानव सेवा कर रही है।

01 April 2024

*धींगरा अध्यक्ष, प्रो. छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार* *बी.एस.सलूजा सचिव,विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने*

         छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन 

पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव

     



रायपुर, 01 अप्रैल 2024 / छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए पदाधिकरियों का सर्वसम्मति से चयन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से सेवानिवृत मुख्य अभियंता एच.एस. धींगरा को एसोसियेशन का नया अध्यक्ष चुना गया। एसोसियेशन संयोजक जी.एस. बॉम्बरा के प्रस्ताव पर भारत आयुध निर्माणी नागपुर से सेवानिवृत वर्क्स मैनेजर  टी.एस. जब्बल को सलाहकार, शासकीय महाविद्यालय दुर्ग से सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. बी.एस. छाबड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष, सेवानिवृत इन्शोरेन्स अधिकारी बी. एस. सलूजा को सचिव, आरडीए के कार्यपालन अभियंता तेजपाल सिंह हंसपाल को सह सचिव और निजी उद्यम में कार्यरत विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।


एसोसियेशन  ने मेडिकल कमेटी के चेयरमेन पद पर डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा को और एजुकेशन कमेटी के चेयरमेन पद पर प्रो. बी.एस. छाबड़ा का चयन किया। इसके अतिरिक्त कॉऊंसिलिंग कमेटी,मीडिया कमेटी, कल्चरल कमेटी, स्मारिका कमेटी और आऊटडोर विजिट कमेटी का भी गठन किया गया है।


इस अवसर पर पूर्व सचिव दीप सिंह जब्बल, पूर्व कोषाध्यक्ष के.एस. झास के उनके  पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद  दिया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन जनवरी 2018 से चिकित्सा, शिक्षा और परिवारिक परामर्श केन्द्र के क्षेत्र में सरबत का भला के उद्देश्य से कार्यरत है। एसोसियेशन की गतिविधियों में  सेवानिवृत और कार्यरत अधिकारियों की पत्नियां भी सक्रियता से भाग लेती है। संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने एस अवसर पर सभी सदस्यों को नई रणनीति बना कर श्री गुरुनानक देव जी की संदेश “सरबत का भला” के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए और बेहतर काम करने की अपील की । 

21 January 2024

अरदास के बाद ट्प्पे-बोलियों के साथ मनाई लोहड़ी

 छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का आयोजन    

अमरीका से आई महिला “सुजन” ने देखी  लोहड़ी मनाने की परंपरा


   
     रायपुर, 21 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने कल आहूजा फार्म हाऊस, मुजगहन में परिवारजनों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस अवसर पर बी.एस. सलूजा ने सभी के सुख और खुशहाली के लिए वाहेगुरु जी की अरदास की। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा व अन्य सभी सदस्यों ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर तिल के लडढू, रेवड़ियां, गुड़, चिवड़ा और पॉपर्कान अग्नि को अर्पित कर परिवार और परिजनों के सुखों की कामना की। इस अवसर पर ओरेगान,अमरीका से रोटरी इंटरनेशनल के एक्सचेंज कार्यक्रम में हरजीत सिंह हूरा के घर आई महिला सुजॉन ने लोहड़ी मनाने की परंपरा देख कर काफी प्रसन्नता व्यक्त की।      



     कार्यक्रम में पंजाबी के लोकगीतों की बोलियां,टप्पे,गिद्दा और भांगड़ा नृत्य भी किया गया। सरदार जगपाल सिंह, जी.एस. बॉम्बरा, दीप सिंह जब्बल, दलजीत सिंह डडियाला, हरजीत सिंह हूरा,अमृता कौर ने एक ओर जहां पंजाबी गीतों की महफिल सजाई वहीं। वहीं पिंकी जब्बल,नीलजोत कौर डडियाला,हरमिन्दर कौर सलूजा,रछपाल कौर सलूजा ने पंजाबी बोलियां और ट्प्पों से समां बांध दिया।

पंजाबियों के लिए लोहड़ी उत्सव एक खास महत्व रखता है। जिस घर में नई शादी हुई हो वहां की नई बहू और परिवार में नए जन्में बच्चों के सुख की कामना के साथ ही परिवारजनों और पड़ोसियों को विशेष तौर पर लोहड़ी की बधाई दी जाती है, जिसमें तिल के लड्ढू, रेवड़ियां,गुड़,चिवड़ा और पॉपर्कान बांटे जाते हैं।

     ये त्योहार बहन और बेटियों की रक्षा और सम्मान के लिए भी मनाया जाता है। लोहड़ी के पीछे एक ऐतिहासिक कथा हैं जिसे दुल्ला भट्टी के नाम से जाना जाता हैं। अकबर के शासनकाल में दुल्ला भट्टी पंजाब प्रान्त का सरदार जो पंजाब का नायक भी  कहा जाता था। उन दिनों संदलबार,पाकिस्तान में लड़कियों की खरीदफरोख्त की जाती थी। जिसका दुल्ला भट्टी ने जम कर विरोध किया और लड़कियों को बचाया और उनका सम्मानपूर्वक विवाह कर उन्हें नया जीवन दिया। दुल्ला भट्टी की इस विजय को लोहड़ी के गीतों में भी गया जाता हैं और दुल्ला भट्टी को याद किया जाता हैं।